खेल-खिलाड़ी
ग्रेटर नोएडा में Big Cricket League Season-2 का आगाज, धवन-गेल और भज्जी दिखाएंगे जलवा


Big Cricket League Season 2 का दूसरा सीजन जल्द ही Greater Noida में शुरू होने जा रहा है। यह टूर्नामेंट 3 जून से 13 जून तक शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में खेला जाएगा, जहां क्रिकेट फैंस को कई दिग्गज खिलाड़ियों का जलवा देखने को मिलेगा।
इस सीजन में Shikhar Dhawan, Chris Gayle और Harbhajan Singh जैसे बड़े सितारे हिस्सा लेते नजर आएंगे। इनके अलावा रॉस टेलर, तिसारा परेरा और तिलकरत्ने दिलशान जैसे अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी भी टूर्नामेंट का हिस्सा होंगे।
टूर्नामेंट का खास आकर्षण इसका Pro-Am फॉर्मेट है, जिसमें देशभर से चुने गए युवा और शौकिया क्रिकेटरों को दिग्गज खिलाड़ियों के साथ खेलने का मौका मिलेगा। आयोजकों के अनुसार इस बार लीग को और बड़े स्तर पर आयोजित किया जा रहा है, जिसमें 6 टीमें और 18 हाई-वोल्टेज T20 मुकाबले खेले जाएंगे।