खेल-खिलाड़ी

ENG vs WI: जो रूट रह गए देखते, गेंद ने उड़ा दिए डंडे, आउट होने के बाद नहीं हुआ यकीन

इंग्लैंड क्रिकेट टीम इस समय वेस्टइंडीज के दौरे पर है. दोनों टीमों के बीच नॉर्थ साउंड में पहला टेस्ट मैच खेला जा रहा है. इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है. इंग्लैंड के लिए ये दौरा काफी अहम है और उतना ही अहम इंग्लैंड के कप्तान जो रूट के लिए. इंग्लैंड को एशेज सीरीज में बुरी तरह से हार का सामना करना पड़ा था. जो रूट की गिनती मौजूदा समय के बेहतरीन बल्लेबाजों में होती है. वह किसी भी गेंदबाजी आक्रमण के सामने रन बनाने का दम रखते हैं. लेकिन वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले जा रहे मैच में रूट के पास मेजबान टीम के गेंदबाज केमार रोच की बेहतरीन गेंद का कोई जवाब नहीं था.

रूट को ये गेंद समझ नहीं आए और वह इस पढ़ने में गलती कर बैठे जिसका खामियाजा उन्हें अपने विकेट देकर भुगतना पड़ा. रूट सिर्फ इस गेंद को देखते रहे और कुछ नहीं कर पाए. इसी के साथ रूट का बल्ले के साथ खराब फॉर्म जारी है.एशेज सीरीज में भी कुछ खास कमाल नहीं कर पाए थे.एशेज सीरीज के पांच मैचों में उनके बल्ले से तीन अर्धशतक निकले थे.

छोड़ने की कोशिश में खोया विकेट

रोच नौवां ओवर डाल रहे थे. दूसरी गेंद रोच ने शॉर्ट ऑफ लैंग्थ पटकी. रूट को इसी लैंग्थ के कारण गलतफहमी हो गई. उन्हें लगा कि गेंद विकेटों के ऊपर से निकल जाएगी. इसलिए उन्होंने बैकफुट पर जाकर स्टम्प को कवर करने की कोशिश करते हुए गेंद को छोड़ने का प्रयास किया लेकिन गेंद उनके ऑफ स्टम्प के ठीक ऊपर लगी और गिल्लियां ले उड़ी. रूट के पास अपने विकेट उड़ते देखते रहने के अलावा कोई और चारा नहीं था. उन्होंने 14 गेंदों का सामना करते हुए 13 रन बनाए जिसमें तीन चौके शामिल रहे.

https://twitter.com/be_ritindra/status/1501207944440213504?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1501207944440213504%7Ctwgr%5E%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.tv9hindi.com%2Fsports%2Fcricket-news%2Feng-vs-wi-jow-root-poor-form-continues-in-west-indies-kemar-roach-bowled-him-on-a-beauty-1102658.html

टॉप ऑर्डर फेल

इंग्लैंड का टॉप ऑर्डर इस मैच में पूरी तरह से फेल हो गया. एलेक्स लीस और जैक क्रॉले की जोड़ी कुछ खास नहीं कर पाई. पहले एलेक्स आउट हुए. उन्हें रोच ने 12 के कुल स्कोर पर एलबीडब्ल्यू किया. फिर 17 के कुल स्कोर पर जेडन सील्स ने क्रॉले को आउट किया. एलेक्स ने चार और क्रॉले ने आठ रन बनाए. 27 के कुल स्कोर पर रूट आउट हुए. 48 के कुल स्कोर पर इंग्लैंड ने डैन लॉरेंस का विकेट भी खो दिया. 20 रन बनाने वाले इस बल्लेबाज को जेसन होल्डर ने आउट किया.

Zee NewsTimes

Founded in 2018, Zee News Times has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button