खेल-खिलाड़ी

रिंकू सिंह हमारे लिए एसेट की तरह हैं: श्रेयस

कोलकाता नाईट राइडर्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने राजस्थान रॉयल्स पर मिली शानदार जीत के बाद प्लेयर ऑफ द मैच बने रिंकू सिंह की तारीफ करते हुए कहा कि रिंकू सिंह हमारे लिए एसेट की तरह हैं। मैं जब भी उन्हें गेंद देता हूं वह विकेट दिलाते हैं। मैं टीम में अपने साथियों के साथ बात कर रहा था कि देखो वह कितने शांत मन से होकर खेल रहा है, बिल्कुल दबाव नहीं ले रहा है, उसने केवल दो से तीन मैच ही खेले हैं। वह वाकई शानदार है।

अय्यर ने कहा,’मैच से पहले मैंने कहा था कि अनुकूल रॉय, शिवम मावी और रिंकू सिंह को अच्छी जगह पर क्षेत्ररक्षण करना होगा और देखिए मावी ने कितना अच्छा कैच बटलर का लपका।’कोलकाता के कोच ब्रेंडन मैकुलम ने कहा,’ राणा और रिंकू सिंह बहुत अच्छे दोस्त हैं और यह खेल के लिए बहुत अच्छा है। कुछ इंजरी हुई थी और कई खिलाड़ियों ने अपना आत्मविश्वास भी खोया है। हमने कुछ बदलाव किए, हम अपना संतुलन ढूंढ रहे हैं। हमें पांच गेंदबाज चाहिए थे और मावी ने करके दिखाया!

रिंकू फ्रेंचाइजी के साथ लंबे समय से है। वह इस टूर्नामेंट में अपनी छाप छोड़ना चाहते थे। उन्होंने अच्छा करके दिखाया। कई खिलाड़ी तारीफ के काबिल होते हैं और वह उनमें से एक है।’प्लेयर ऑफ़ द मैच बने रिंकू सिंह ने कहा,’ मैं पहला लड़का हूं जो अलीगढ़ से आईपीएल खेला हूं। प्रेशर गेम है, बड़ा टूर्नामेंट हैं। मैं पांच साल से वेट कर रहा था, एक चांस मिलता था। मैं इंजरी के बाद आया, डोमेस्टिक में रन बनाए तो आत्मविश्वास था। (नितीश के साथ साझेदारी पर) हम बस बात कर रहे थे कि मैच को अंत तक ले जाना है।’

Zee NewsTimes

Founded in 2018, Zee News Times has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button