उत्तर प्रदेशलखनऊ

राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत प्रधानाचार्य के 02, प्रधानाध्यापक के 6, प्रवक्ता के 24 एवं सहायक अध्यापको के 129 ऑनलाइन हुये स्थानान्तरण

माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ0 महेन्द्र देव ने बताया कि शुक्रवार को राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत प्रधानाचार्य के 2, प्रधानाध्यापक के 6, प्रवक्ता के 24 एवं सहायक अध्यापकों के 129 ऑनलाइन स्थानान्तरण किये गये। माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने बताया कि राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत प्रधानाचार्य/प्रधानाध्यापक/प्रवक्ता/सहायक अध्यापकों के स्थानान्तरण हेतु 23 जून से 25 जून, 2023 तक एन0आई0सी0 के सहयोग से विकसित वेबसाइट upsecgtt.upsdc.gov.in ऑनलाइन आवेदन हेतु ओपेन की गयी थी।

माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने बताया कि जिला विद्यालय निरीक्षकों द्वारा अग्रसारितप्रधानाचार्य एवं समकक्ष के कुल 2 आवेदन पत्रों के सापेक्ष 2 प्रधानाचार्यों का, प्रधानाध्यापक के कुल 6 आवेदन पत्रों के सापेक्ष 6 प्रधानाध्यापकों का ऑनलाइन स्थानान्तरण किया गया। इसी प्रकार जिला विद्यालय निरीक्षकों द्वारा अग्रसारितप्रवक्ता के कुल 28 आवेदन पत्रों के सापेक्ष 24 प्रवक्ताओं का स्थानान्तरण तथा सहायक अध्यापक के कुल 150 आवेदन पत्रों के सापेक्ष 129 सहायक अध्यापकों का ऑनलाइन स्थानान्तरण आदेश निर्गत किया गया।

माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने बताया कि ऑनलाइन स्थानान्तरण की प्रक्रिया मे किसी भी प्रकार का मानवीय हस्तक्षेप नहीं था। प्रधानाचार्यों, प्रधानाध्यापकों एवं शिक्षकों द्वारा ऑनलाइन माध्यम से आवेदन किया गया। प्राप्त ऑनलाइन आवेदन पत्रों पर शासन द्वारा निर्धारित मानक/गुणांक के आधार पर एन0आई0सी0 द्वारा साफ्टवेयर के माध्यम से वरीयता क्रम तैयार कर ऑनलाइन स्थानान्तरण की कार्यवाही पूर्ण की गयी। स्थानान्तरित शिक्षक वेबसाइट onlineteachertransfer2023@gmail.com में अपने लॉगिन से कहीं से भी अपना स्थानान्तरण आदेश डाउनलोड कर सकते हैं।

Zee NewsTimes

Founded in 2018, Zee News Times has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button