उत्तर प्रदेश में भूखमुक्त अभियान: 40.85 लाख अंत्योदय परिवार लाभान्वित

उत्तर प्रदेश सरकार की अंत्योदय अन्न योजना ने गरीब और वंचित परिवारों के जीवन में बड़ा बदलाव लाया है। प्रदेश के 40.85 लाख अंत्योदय श्रेणी के परिवारों को नियमित रूप से मुफ्त राशन उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे भोजन की चिंता काफी हद तक समाप्त हुई है। पारदर्शी वितरण व्यवस्था के चलते जरूरतमंदों तक योजना का लाभ सीधे पहुंच रहा है और प्रदेश को भूखमुक्त बनाने की दिशा में मजबूत कदम उठाया गया है।
अंत्योदय योजना के प्रभावी क्रियान्वयन से ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में खाद्य सुरक्षा को मजबूती मिली है। तकनीक आधारित राशन वितरण प्रणाली और नियमित निगरानी ने भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाया है, जिससे पात्र लाभार्थियों को समय पर अनाज मिल रहा है। इस पहल से न केवल गरीब परिवारों का पोषण स्तर सुधरा है, बल्कि उनके आर्थिक बोझ में भी कमी आई है। सरकार का निरंतर प्रयास है कि प्रदेश का कोई भी व्यक्ति भूखा न रहे और हर जरूरतमंद तक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचे।



