उत्तर प्रदेशलखनऊ

उप्र में 1.29 लाख से ज्यादा लाउडस्पीकरों पर हुई कार्रवाई

  • धार्मिक स्थलों से हटाए गए 72,509 लाउडस्पीकर, 56,558 की नियंत्रित की गई ध्वनि
  • स्कूलों को दिए गए 13145 लाउडस्पीकर, 1583 सौंपे गए पब्लिक एड्रेस सिस्टम के लिए

लखनऊ। उत्तर प्रदेश ने लाउडस्पीकर को उतारने में देश के अंदर मिसाल कायम की है। प्रदेश में 1.29 लाख से अधिक लाउडस्पीकरों पर कार्रवाई की गई। धार्मिक स्थलों पर लगे लाउडस्पीकरों को या तो उतार दिया गया है या उनकी ध्वनि नियंत्रित कर दी गई है। धार्मिक स्थलों से उतारे गए लाउडस्पीकरों को स्कूलों और पब्लिक एड्रेस सिस्टम के लिए भी सौंपा गया है।

उत्तर प्रदेश में राज्यव्यापी अभियान के दौरान चलाकर विभिन्न धार्मिक स्थलों से 72,509 लाउडस्पीकर उतारे गए और 56,558 लाउडस्पीकरों की ध्वनि को नियंत्रित किया गया है। 13145 लाउडस्पीकरों को सदुपयोग के लिए स्कूलों को सौंपा गया है। साथ ही 1583 लाउडस्पीकरों को पब्लिक एड्रेस सिस्टम के लिए दिया गया है।

प्रदेश सरकार ने 23 अप्रैल को धार्मिक स्थलों से लाउडस्पीकर हटाने के आदेश जारी किए थे। इलाहाबाद उच्च न्यायालय के एक आदेश पर प्रदेश सरकार ने राज्यव्यापी अभियान शुरू किया। विभिन्न समुदायों के धार्मिक नेताओं के साथ संवाद स्थापित करते हुए पूरे अभियान को शांतिपूर्ण ढंग से संचालित किया गया। अभियान के दौरान सभी को लाउडस्पीकरों से होने वाले ध्वनि प्रदूषण के बारे में जागरूक किया गया। धर्मगुरुओं ने समाज को एक अच्छा संदेश देते हुए लाउडस्पीकरों को हटाने में अपना सहयोग दिया।

Zee NewsTimes

Founded in 2018, Zee News Times has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button