उत्तर प्रदेशलखनऊ

कुशीनगर में नए कृषि विश्वविद्यालय के लिए कृषि मंत्री ने जताया सीएम योगी का आभार

प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने बताया कि कैबिनेट बैठक में महात्मा बुद्ध की परिनिर्वाण स्थली कुशीनगर में महात्मा गौतमबुद्ध कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय को स्थापित करने के लिए स्वीकृति प्रदान की गई। पूर्वी उत्तर प्रदेश तथा कृषि क्षेत्र की उन्नति के लिए उठाए गए इस बड़े कदम हेतु उन्होंने सीएम योगी का आभार व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि यह कृषि विश्वविद्यालय अविभाजित देवरिया जनपद वर्तमान कुशीनगर और देवरिया का पहला विश्वविद्यालय होगा। इस विश्वविद्यालय की स्थापना से उत्तर प्रदेश के 10 जनपद प्रत्यक्ष रूप से लाभान्वित होंगे। इसमें गोरखपुर मंडल के चार बस्ती के तीन तथा आजमगढ़ के तीन जनपद शामिल हैं। इसके लिए 50 करोड़ रुपए का प्रावधान इस वित्तीय वर्ष में किया गया है। 390.54 एकड़ भूमि पर बनाए जाने वाले इस कृषि विश्वविद्यालय के निर्माण पर लगभग 750 करोड़ रुपयों का व्ययभार अनुमानित है। शीघ्र ही भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय नरेन्द्र मोदी जी के कर कमलों से शिलान्यास कार्यक्रम सम्पन्न होगा।

कृषि मंत्री ने कहा कि इस विश्वविद्यालय की स्थापना से पूर्वी उत्तर प्रदेश के कृषि क्षेत्र में रुचि रखने वाले विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण कृषि शिक्षा, कृषि क्षेत्र में विशिष्ट अनुसंधान, किसानों को अच्छी गुणवत्ता के बीज, कृषि में उत्तम तकनीकी तथा प्रतिकूल मौसमी परिस्थितियों में सुगमता पूर्वक फसल उत्पादन की तकनीकों को गति मिल सकेगी।

Zee NewsTimes

Founded in 2018, Zee News Times has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button