उत्तर प्रदेशराज्यलखनऊ

महाराष्ट्र में उत्तर भारतीयों का अपमान बर्दाश्त नहीं, बोले अखिलेश- भाजपा इसे बना रही राजनीतिक मुद्दा

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के प्रमुख और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने महाराष्ट्र में हिन्दी भाषा के मामले में मारपीट की निंदा करते हुए शनिवार को कहा कि देश की सभी भाषाओं का सम्मान होना चाहिए मगर हिन्दी भाषी लोगों का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।

अखिलेश यादव ने शनिवार को यहां एक प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि महाराष्ट्र में हिन्दी भाषा का विरोध सही नहीं है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) इसे राजनीतिक मुद्दा बना रही है जो गलत है। भाजपा की मंशा समाज में खाई पैदा कर राजनीतिक लाभ उठाना है।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार को मराठी, गुजराती, कन्नड़, उर्दू और तमिल समेत सभी प्रांतों की भाषाओं के उत्थान और प्रचार प्रसार के लिए बड़े बजट का प्रावधान करना चाहिए। बड़ी संख्या में लोग रोजगार और पर्यटन के लिए एक से दूसरे राज्य में जाते हैं। भाषा और संस्कृति की आपसी समझ से देश में सद्भावना का माहौल बनेगा और कारोबार बढ़ाने में मदद मिलेगी।

सपा अध्यक्ष ने कहा कि देश के लाखों युवक विदेशों में रोजगार के लिए जाते हैं। हाल ही में अमेरिका से कई भारतीय जंजीरों में बांध कर वापस भेजे गये। यह केंद्र सरकार की विफलता का प्रमाण है। इस अवसर पर उन्होने लखीमपुर खीरी में 23 जून को तेंदुए से लोहा लेने वाले वीर श्रमिक और उसके परिवार का सम्मान किया।

Zee NewsTimes

Founded in 2018, Zee News Times has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button