उत्तर प्रदेशराज्यलखनऊ

लखनऊ में बाबू बनारसी दास समूह की 100 करोड़ की बेनामी संपत्तियां जब्त, इनकम टैक्स की बड़ी कार्रवाई

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आयकर विभाग की बड़ी कार्रवाई सामने आई है। आइटी ने बाबू बनारसी दास (BBD) समूह की 100 करोड़ रुपये की बेनामी संपत्तियां जब्त कर ली हैं। इसमें लखनऊ के कई प्रमुख जगहों पर ग्रुप द्वारा खरीदी गई जमीनें शामिल हैं। जिनका मूल्य कोई 100 करोड़ के आसपास आंका गया है।

आयकर विभाग ने बेनामी संपतति निषेध अधिनियम के अंतर्गत बीबीडी समूह पर एक्शन लिया है। ग्रुप की उत्तरधौना, सरायशेख, सेमरा गांव, 13 खास जो बीबीडी यूनिवर्सिटी के पास है और अयोध्या रोड की अन्य प्रमुख जमीनें शामिल हैं। ये सब प्रॉपर्टी वर्ष 2005 से 2025 के बीच खरीदी गई थी।

इन बेनामी संपत्तियों की लाभार्थी समूह की प्रमुख अलका दास और उनके बेटे विराज दास सागर हैं। इतना नहीं इन संपत्तियों को हाईटेक प्रोटेक्शन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड और विराज इंफ्रा टाउन नामक दो कंपनियों के नाम पर दर्ज किया था।

कई प्रमुख संपत्तियों पर एक्शन

आयकर विभाग ने बीबीडी समूह की जो संपत्तियां जब्त की हैं-उनमें प्रमुख संपत्तियां अयोध्या रोड स्थित प्रमुख भूखंड हैं। लखनऊ का ये इलाका सबसे तेजी से विकसित हो रहा है। यहां कई भूखंडों पर तेजी के साथ निर्माण कार्य चल रहा है।

कर्मचारियों के नाम कर दी प्रॉपर्टी

आयकर विभाग ने बीबीडी समूह पर कार्रवाई से पहले महीनों तक इसकी वित्तीय कुंडली का अध्ययन किया। सबूत जुटाए। जांच में पता चला कि इससे जुड़ी कई संपत्तियां उन लोगों के नाम पर दर्ज हैं-जो इन्हें खरीदने में आमदनी का कोई वैध सोर्स नहीं दिखा सके। ग्रुप के संचालकोंने कथित तौर पर अपने करीबी और कर्मचारियों के नाम पर बेनामी संपत्तियां बनाई थीं।

Zee NewsTimes

Founded in 2018, Zee News Times has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button