उत्तर प्रदेशलखनऊ

प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण हेतु अनुदान सं-81में, 120 करोड़ की धनराशि की स्वीकृति की गयी प्रदान

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के निर्देशों के क्रम में उत्तर प्रदेश शासन द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के अन्तर्गत भारत सरकार से प्राप्त केन्द्रांश की प्रथम किश्त के प्रथम अंश की धनराशि रूपये 11621.10 लाख के सापेक्ष वित्तीय वर्ष 2023-24 के आय-व्ययक में से उपलब्ध धनराशि रुपये 7200 लाख एवं उसके सापेक्ष मैचिंग राज्यांश की धनराशि रू० 4800 लाख , कुल धनराशि रुपये 12000 लाख (रुपये एक सौ बीस करोड़ मात्र) की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गयी है ।इस संबंध में आवश्यक शासनादेश उत्तर प्रदेश शासन ग्राम्य विकास विभाग द्वारा जारी कर दिया गया है।

जारी शासनादेश में निर्देश दिए गए हैं कि योजनान्तर्गत स्वीकृत की जा रही धनराशि स्टेट नोडल बैंक एकाउन्ट से पी०एफ०एम०एस० के. माध्यम से सीधे लाभार्थियों के खाते में अन्तरित की जायेगी।यह भी निर्देश दिए गए हैं कि स्वीकृत की जा गयी धनराशि का आहरण / व्यय अनुमोदित कार्य योजना एवं मदों में, योजना हेतु निर्धारित गाईडलाइन्स एवं ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित किया जाय।

उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि धनराशि के आहरण के सम्बन्ध में समय-समय पर निर्गत शासनादेशो एवं वित्तीय नियमों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए और ग्राम्य विकास आयुक्त द्वारा सम्बंधित जनपदों की मांग व आवश्यकता का परीक्षण करते हुये धनराशि आवंटित की जायेगी। स्वीकृत धनराशि का व्यय चालू वित्तीय वर्ष में सुनिश्चित किये जाने के निर्देश दिए गए हैं।

Zee NewsTimes

Founded in 2018, Zee News Times has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button