उत्तर प्रदेशलखनऊ

BSNL Low Cost Plan: इस प्लान से डेली मिलेगा 2GB हाई स्पीड इंटरनेट, प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों के लिए हो सकती है मुसीबत

लखनऊ। सरकारी टेलिकॉम कंपनी बीएसएनएल ने अपने रिचार्ज प्लान्स देश में काफी धूम मचा रहे है। बीएसएनएल प्राइवेट कंपनियों को बराबर की टक्कर दे रहा है। जहां एक ओर प्राइवेट कंपनियों के प्लान्स के रेट आसमानों को छू रहे हैं। वहीं की ये नया प्लास प्रॉफिट के साथ ही बजट फ्रेंडली भी है। यह एक रीचार्ज प्लान ग्राहकों को प्रतिदिन 2 जीबी की हाई स्पीड इंटरनेट डेटा के साथ कई सुविधाएं भी देगा।

बीएसएनएल का सस्ता प्लान
बता दें कि यह प्लान सिर्फ 666 रुपए की कीमत का है। जिसकी वैलिडिटी 105 दिनों तक रहेगी। इस प्लान की मदद से यूजर्स को किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग करने की सुविधा दी जा रही है। इसके साथ ही यूजर्स को डेली मैसेज के लिए 100 SMS डेली की सुविधा भी दी गई है।

मिलेगी हाई इंटरनेट स्पीड
बीएसएनएल के इस प्लान में यूजर्स को कुल 210 जीबी का हाई स्पीड 4जी डेटा उपलब्ध कराया जाएगा। इस प्लान के जरिए यूजर्स को प्रतिदिन 2 GB तक इंटरनेट डेटा की फैसिल्टी भी दी जाएगी। डेली के 2जीबी डेटा खत्म होने के बाद यूजर्स को इंटरनेट की स्पीड 40kbps की ही मिलती है। यह प्लान खासकर उन लोगों के लिए लाया गया है, जो लंबी वैलिडिटी के साथ-साथ अनलिमिटेड कॉलिंग और हाई स्पीड इंटरनेट का लाभ उठाना चाहते हैं।

जल्द होगी 4G सर्विस लॉन्च 
मिली जानाकारी के मुताबिक मार्च 2025 तक बीएसएनएल पूरे देश में 4जी सर्विस को रोलआउट कर देगी। वहीं 2025 साल के अंत तक ही कंपनी अपनी 5जी सर्विस को भी लॉन्च कर देगी। बीएसएनएल काफी तेजी से अपना गृहकों को बढ़ा रहा है और अपने नए-नए ऑफर के जरिए लोगों का ध्यान खींच रहा है। बीएसएनएल देश में काफी तेजी से अपने नेटवर्क को सुधारने पर लगा हुआ है। इसकी वजह से प्राइवेट कंपनियां जैसे कि Reliance Jio, Airtel और Vodafone-Idea जैसो कों काफी दिक्कत हो सकती है। प्राइवेट कंपनियों ने हालंही में देश में अपने रिचार्ज प्लान्स की कीमतों में 20 से 30 प्रतिशत की बढ़ोतरी की थी।

Zee NewsTimes

Founded in 2018, Zee News Times has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button