उत्तर प्रदेशबड़ी खबरराज्यलखनऊ

कांवड़ यात्रा को अपवित्र करने की कोशिश करने वालों पर हो सख्त कार्रवाई : मुख्यमंत्री

बिजनौर/लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कांवड़ यात्रा की तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने गाजियाबाद के हिंडन एयरपोर्ट से बिजनौर तक हेलीकॉप्टर द्वारा पूरे यात्रा मार्ग का वृहद सर्वेक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को यात्रा की सुचारू व्यवस्था, श्रद्धालुओं की सुरक्षा और आस्था के सम्मान को सुनिश्चित करने के लिए कड़े दिशा-निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से यात्रा की पवित्रता को बनाए रखने पर बल दिया, ताकि लाखों श्रद्धालुओं का विश्वास और उत्साह अक्षुण्ण रहे। मुख्यमंत्री ने खानपान की वस्तुओं को अपवित्र करने जैसी कुचेष्टा करने वालों के विरुद्ध सख्ती बरतने के निर्देश दिये।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ऐसे कृत्यों में संलिप्त लोगों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की जाए, ताकि कांवड़ यात्रा की शुचिता पर कोई आंच न आए। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था फैलाने वालों को बख्शा न जाए, जिससे यात्रा का माहौल शांतिपूर्ण और व्यवस्थित रहे।

श्रद्धालुओं की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए मुख्यमंत्री ने जगह-जगह पंडाल, खानपान, और अन्य आवश्यक सुविधाओं की व्यापक व्यवस्था करने के आदेश दिए। उन्होंने कहा कि कांवड़ मार्ग में साफ-सफाई, विद्युत एवं प्रकाश व्यवस्था के लिए उच्च कोटि की व्यवस्था की जाए। पूरे कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने में कोई कोर-कसर न छोड़ी जाए।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि श्रद्धालुओं की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए विश्राम स्थलों और स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। इसके अतिरिक्त, उन्होंने स्वयंसेवी संस्थाओं और सामाजिक संगठनों के सहयोग से इन व्यवस्थाओं को और मजबूत करने पर जोर दिया।

मुख्यमंत्री का यह दौरा और उनके दिशा-निर्देश कांवड़ यात्रा को सुरक्षित, सुगम और पवित्र बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उनके निदेर्शों के अनुपालन में प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं, ताकि श्रद्धालु बिना किसी असुविधा के अपनी आस्था का पर्व हर्षोल्लास के साथ मना सकें।

Zee NewsTimes

Founded in 2018, Zee News Times has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button