उत्तर प्रदेशबड़ी खबरराज्यलखनऊ

जमालुद्दीन उर्फ छांगुर बाबा को हो फांसी की सजा : बबिता चौहान

  • राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष ने की अवैध धर्मातरण कराने वालों पर सख्त कार्रवाई की मांग
  • जमालुद्दीन उर्फ छांगुर बाबा को हाल ही में यूपी एटीएस ने किया है गिरफ्तार
  • अलग-अलग समुदाय की बेटियों के धर्मातरण के लिए छांगुर ने तैयार किया था ‘रेट लिस्ट’
  • बोलीं बबिता चौहान- ये सुनियोजित साजिश, हमारी बेटियां कोई प्रयोगशाला नहीं
  • कहा- सीएम योगी ने बनाया है सख्त कानून, अब समाज की बारी कि वो चुप न बैठे

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में गैर-मुस्लिम लड़कियों को बहला-फुसलाकर किए जा रहे अवैध धर्मांतरण के खिलाफ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष ने कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने इस तरह के अपराधों में शामिल लोगों के लिए फांसी की सजा की मांग की है। हाल ही में यूपी एटीएस ने अवैध धर्म परिवर्तन के एक बड़े गिरोह के मास्टरमाइंड जमालुद्दीन उर्फ छांगुर बाबा को गिरफ्तार किया है, जिसके ऊपर 50 हजार रुपये का इनाम था।

छांगुर बाबा पर अलग-अलग समुदायों की लड़कियों को निशाना बनाने और उनके लिए एक ‘रेट लिस्ट’ तैयार करने का आरोप है। इस घिनौने कृत्य ने पूरे राज्य में आक्रोश पैदा कर दिया है। महिला आयोग की अध्यक्ष ने इसे ‘सुनियोजित साजिश’ करार देते हुए कहा कि हमारी बेटियां कोई प्रयोगशाला नहीं हैं, जहां धर्मांतरण की जहरीली सोच का टेस्ट हो। जो बेटियों को छलकर उनका धर्म छीनते हैं, वे समाज के दुश्मन हैं। ऐसे लोगों को फांसी की सजा मिलनी चाहिए।

उन्होंने आगे कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अवैध धर्मांतरण के खिलाफ सख्त कानून बनाया है और अब समाज की जिम्मेदारी है कि वह चुप न रहे और इस मुद्दे पर आवाज उठाए। अध्यक्ष ने जोर देकर कहा कि बेटियों को झूठ, लालच और धोखे से धर्म बदलने पर मजबूर करने वालों के लिए फांसी ही एकमात्र सजा होनी चाहिए।

यूपी एटीएस की इस कार्रवाई को राज्य में अवैध धर्मांतरण के खिलाफ चल रहे अभियान का हिस्सा माना जा रहा है। महिला आयोग की अध्यक्ष ने महिलाओं से अपील की कि वे इस तरह की साजिशों के खिलाफ एकजुट हों और अपनी आवाज बुलंद करें।

Zee NewsTimes

Founded in 2018, Zee News Times has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button