उत्तर प्रदेशशाहजहांपुर

शाहजहांपुर: भारत में हिंदू न सुरक्षित था और न है: प्रवीण तोगड़िया

शाहजहांपुर। अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. प्रवीण तोगड़िया ने कहा है कि भारत में हिंदू न सुरक्षित था और न है। उन्होंने कश्मीर घाटी में हिंदुओं के कत्ल और लव जेहाद की घटनाओं को लेकर हिंदू की चिंता का कारण बताया। डॉ. तोगड़िया बुधवार को ‌‌हिंदू जागरण, सुरक्षा व समृद्धि को लेकर हिंदू ही आगे के संकल्प के साथ प्रवास पर‌ जिले में आए थे। इस दौरान उन्होंने मीडिया से कहा कि देश में जनसंख्या नियंत्रण कानून और समान नागरिकता जरूरी है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के यात्रा निकालने पर उन्होंने कहा कि पदयात्रा करने से वजन घटता है। डायबि‌टीज और ‌कैंसर नियंत्रण में रहता है।

कहा कि सबसे ज्यादा पेट, टेंशन और शुगर नेता‌ओं का बढ़ता है। सुझाव दिया कि सभी पक्ष के नेता पदयात्रा जरूर करें, इससे शरीर स्वस्थ होगा और जनता को नेता मिलेंगे। बताया कि वह 24 सालों से भारत में यात्रा कर रहे हैं, एक शहर में दो रात नहीं सोए हैं। ‌हिंदुओं को जगाने के लिए घूम रहे हैं। उन्होंने चीन को भारत का सबसे बड़ा दुश्मन बताया, बोले कि पाकिस्तान और अफगानिस्तान को खाना ही नहीं मिल रहा है। इसलिए भूखे को दुश्मन मानना ठीक नहीं है। शाहजहांपुर नगर में आगमन पर प्रवीण तोगड़िया ने हिंदू हित‌ चिंतक व्यापारी नेता एवं नमकीन निर्माण स्वर्गीय वेदप्रकाश रावत के आवास पर जाकर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए और परिवार को सांत्वना प्रदान की। वेदप्रकाश रावत के पुत्रों सुबोध, उपेश आदि मौजूद रहे।

पश्चात वह खिरनीबाग में एडवोकेट विनय शुक्ला के आवास पर पहुंचे। जहां प्रेस वार्ता में कहा कि देश में जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाया जाना सबसे ज्यादा जरूरी है। इसके लिए संघर्ष जारी रहेगा। वह ‌‌हिंदू जागरण, सुरक्षा व समृद्धि को लेकर हिंदू ही आगे के संकल्प के साथ प्रवास पर‌ जिले में आए थे। उन्होंने बताया कि वह देशभर में घूमकर हिंदुओं को जगाने का काम कर रहे हैं।

Zee NewsTimes

Founded in 2018, Zee News Times has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button