उत्तर प्रदेशलखनऊ

खाता वैरिफाई करने का झांसा देते हुए 30 लाख रुपये किए पार

  • राजधानी के कई थाने में दर्ज हुए साइबर ठगी के मुकदमें

लखनऊ। नए साल की शुरूआत से ही राजधानी में साइबर ठगी की घटनाएं बढ़ती जा रही है। साइबर ठगों के जाल में फंसकर तमाम लोग अपनी जमा पूंजी से हाथ धो बैठे हैं। जबकि पुलिस साइबर ठगी से बचने के लिए लोगों को लगातार जागरूक रही है। इसी कड़ी में साइबर ठगों ने डॉक्टर समेत पांच अन्य से धोखाधड़ी उनके खाते से करीब 35 लाख रुपये की रकम पार कर दी है। सभी मामलों में पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए साइबर क्राइम सेल यूनिट को जांच सौंप दी हैं। हालांकि यह घटना बानगी मात्र हैं।

आशियाना थानाक्षेत्र के कानपुर एलडीए रोड निवासी दीपक कुमार नंदा ने बताया कि उनका पीएनबी बैंक में खाता है। बीते 02 जनवरी को एक जालसाज ने स्वयं को बैंककर्मी बताते हुए उन्हें कॉल की और खाता वैरिफाई करने की बात कही। जालसाज के बहकावे में आकर पीड़ित ने अपनी गोपनीय डिटेल्स साझा कर दी। फिर चंद मिनट में जालसाज ने उनके खाते से 30 लाख रुपये की रकम पार कर दी। हैरत की बात है कि पीड़ित के मोबाइल पर रूपयों की निकासी का नहीं आया। बैलेंस चेक करने पर रकम की निकासी की बात पता चली। पीड़ित ने बताया कि साइबर ठग ने पहली किस्त से 95 हजार, दूसरी किस्त से 14 लाख 99 और तीसरी किस्त से 50 हजार की नकदी पार कर दी है। थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्र के मुताबिक पुलिस ने आईटीएक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है।

लिंक भेजकर डॉक्टर के खाते से उडाए एक लाख रूपये

गाजीपुर थानाक्षेत्र अन्तर्गत इंदिरानगर निवासी डॉक्टर प्रमोद कुमार राय के मुताबिक, बीते 07 जनवरी को साइबर ठग की ओर से उनके व्हाट्सएप नंबर पर एक लिंक भेजा गया था। लिंक को खोलने के बाद उसने कुछ डिटेल्स मांगी गई। जब उन्होंने लिंक में अपना ब्यौरा दर्ज किया तो अगले ही दिन उनके खाते से 99,998 की रकम पार हो गई। रुपयों की निकासी का मैसेज आने पर उन्हें साइबर ठगी की जानकारी हुई। इसके बाद पीड़ित ने गाजीपुर कोतवाली में तहरीर देते हुए आईटी एक्ट का मुकदमा दर्ज करवाया है। अब साइबर क्राइस सेल यूनिट मामले की जांच कर रही है।

कुसुम योजना का लिंक भेजकर पार की बीस हजार की नकदी

गोमतीनगर थानाक्षेत्र अन्तर्गत विपुलखंड गोमतीनगर निवासी चंद्रप्रकाश के मुताबिक, जालसाजों ने कुसुम योजना का एक फर्जी लिंक भेजकर उनके खाते से बीस हजार की नकदी पार कर दी। यह रकम तीन किस्तों से निकाली गई। रुपयों की निकासी का मैसेज आने पर उन्हें ठगी का एहसास हुआ। जिसके बाद पीड़ित ने गोमतीनगर कोतवाली में शिकायत देते हुए मुकदमा दर्ज करवाया है। थाना प्रभारी दिनेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि साइबर सेल मामले की तफ्तीश कर रही है।

पंतजलि केंद्र में कमरा बुक करने के नाम दंपती से हड़पे 15 हजार

आशियाना थानाक्षेत्र अन्तर्गत एल्डिको उद्यान निवासी सत्य प्रकाश गुप्ता अपनी पत्नी का इलाज करवाने के लिए हरिद्वार के पंतजलि योग पीठ में जाना चाहते थे। इस एवज में दंपती ने गूगल सर्च पर होटल का कमरा बुक करने के खोजबीन की। इसी बीच उन्हें पंतजलि योग पीठ की एक फर्जी वेबसाइट मिली, जिसमें एक नंबर दर्ज था। दिए गए नम्बर पर संपर्क किया तो जालसाज ने होटल का रूम बुक कराने की बात कहते हुए 15 हजार रुपये की डिमांड की और एक खाता नंबर उनके व्हाट्सएप नंबर पर भेजा। जालसाज पर भरोसा कर दंपती ने भेज गए खाता नंबर पर 15 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिये। जब वह हरिद्वार पहुंचे तो उन्हें पता चला कि उनके नाम से होटल में कोई भी रूम बुक नहीं हैं। वापस लौटने पर पीड़ित ने आशियाना कोतवाली में जालसाजों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है।

Zee NewsTimes

Founded in 2018, Zee News Times has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button