उत्तर प्रदेशलखनऊ

टीकाकरण के मामले में उप्र देश में अव्वल, टीके की डोज पहुंची 33 करोड़ पार

  • सर्वाधिक आबादी वाला यूपी देश में टीकाकरण अभियान का कर रहा नेतृत्व

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार कोरोना संक्रमण को मात देने के लिए बेहतरीन रणनीति के तहत काम कर रही है। इसका परिणाम है कि योगी सरकार ने बीते शनिवार को टीकाकरण में एक नया रिकॉर्ड बनाया। उत्तर प्रदेश में 33 करोड़ टीके की डोज देने के साथ ही टीकाकरण अभियान में दूसरे प्रदेशों की तुलना में पहले पायदान पर अपना स्थान बनाए हुए है।

राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने मंगलवार को यहां बताया कि सर्वाधिक आबादी वाले यूपी में सर्वाधिक टीके की डोज देकर देश में यूपी टीकाकरण अभियान का सफलतापूर्वक नेतृत्व कर रहा है। प्रदेशवासियों को टीके का कवच देने के लिए मुख्यमंत्री की ओर से आला अधिकारियों को समय समय पर दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। यही कारण है कि यूपी पहला प्रदेश है जहां कम समय में सबसे ज्यादा टीकाकरण किया गया है। प्रदेश में मंगलवार को 33,00,65,482 टीके की डोज दी जा चुकी है। इसमें 17,46,31,900 को पहली डोज और 15,22,07,334 को दूसरी डोज दी जा चुकी है। अब तक यूपी में 32,26,248 लोगों को प्रीकॉशन डोज दी जा चुकी है।

प्रवक्ता ने बताया कि प्रदेश सरकार की संवेदनशीलता का ही असर है कि 24 करोड़ आबादी वाले प्रदेश में अस्पतालों में भर्ती होने वाले मरीजों की संख्या न के बराबर है। संक्रमित मरीजों को उनके घर पर ही सारी सेवाएं सरकार की ओर से पहुंचाई जा रही हैं। संक्रमितों की 24 घटें की मॉनिटरिंग, दवाओं की उपलब्धता, टेस्ट, सैनिटाइजेशन के साथ ही उस इलाके में कोविड गाइडलाइन का पालन कड़ाई से कराया जा रहा है। इसका परिणाम है कि प्रदेश के हालात बेहतर हैं। प्रदेश में स्वच्छता, कोविड गाइडलाइन,प्रोटोकॉल, फोकस टेस्टिंग, टीकाकरण, सर्विलांस, सैनिटाइजेशन का काम युद्धस्तर पर चल रहा है।

ये पांच राज्य टीकाकरण में अव्वल

  • उत्तर प्रदेश – 33 करोड़
  • महाराष्ट्र – 16.73 करोड़
  • पश्चिम बंगाल- 14.05 करोड़
  • बिहार- 13.30 करोड़
  • मध्य प्रदेश- 11.93 करोड़

Zee NewsTimes

Founded in 2018, Zee News Times has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button