उत्तर प्रदेशलखनऊ

सपा कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाया डिंपल का जन्मदिन

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के निवर्तमान जिला प्रवक्ता रमेश सिंह रवि के नेतृत्व में सोमवार को सपा कार्यकर्ताओं एवं पूर्व पदाधिकारी ने सरलता, सहजता एवं सादगी की प्रतीक मैनपुरी की लोकप्रिय सांसद डिंपल यादव के जन्मदिन के अवसर पर क्षेत्रीय कार्यालय अर्जुनगंज एवं हनुमान सेतु मंदिर के निकट संकट मोचन मंदिर बालाजी के मंदिर में जाकर उनके कुशल होने की प्रार्थना की।

उसके पश्चात,वृक्षारोपण,फल, मिष्ठान वितरण करते हुए केक काट बड़ी ही धूमधाम के साथ मनाया गया।कार्यक्रम में मुख्य रूप से रमेश सिंह रवि, नंद किशोर यादव, सुहागवती, सुलेखा धानुक, ललिता सिंह, हरिवंश यादव, अकरम उर्फ बबलू,अमन सिंह, दिनेश यादव, कुसुम गौतम, प्रदीप शर्मा, राज कुमार सोनकर, अंकीत कश्यप, कामता प्रसाद पाल, राजेश जायसवाल, कपिल सिंह आदि लोग ने मैनपुरी लोकसभा की सांसद डिम्पल यादव को जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

Zee NewsTimes

Founded in 2018, Zee News Times has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button