उत्तर प्रदेशलखनऊ

अकबरनगर में चल रही अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई, सैकड़ों मकानों पर चल रहा एलडीए का बुलडोजर

लखनऊ। कुकरेल नदी के क्षेत्र में अवैध रूप से विकसित की गई कॉलोनी के खिलाफ एलडीए का बुलडोजर दो दिनों से बदस्तूर जारी है। दिसंबर माह में कार्रवाई करते हुए 200 मकान व दुकानों को जमीदोज  किया गया था। वहीं, अब एक बार फिर से एलडीए अपनी कार्रवाई को तेज कर दिया है। पिछले दो दिनों से अकबरनगर में एलडीए के आला अधिकारियों की मौजूदगी में ध्वस्तीकारण का कार्य जारी है।

राजधानी लखनऊ के अकबरनगर इलाके में एलडीए, नगर निगम व पुलिस प्रशासन की टीम अवैध निर्माणों पर कार्रवाई कर रही है। दो दिन से यह कार्यवाही बादस्तूर जारी है। सभी विभागों के आला अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। अधिकारियों की मौजूदगी में अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाया जा रहा है।

200 मकान व दुकानों को किया जा चुका है जमींंदोज

एलडीए ने यहां पर अब तक सैकड़ो की संख्या में मकान व दुकानों पर कार्रवाई करते हुए ध्वस्तीकरण किया है। दिसंबर महीने में 200 घर व दुकान गिराई जा चुकी हैं। इसके बाद कार्रवाई के खिलाफ में कुछ लोग हाईकोर्ट पहुंच गए थे। ‌ लगभग 277 लोग हाई कोर्ट नहीं पहुंचे जिनको लेकर पिछले दिनों हाईकोर्ट ने टिप्पणी की थी कि अवैध निर्माण से संबंधित जो लोग कोर्ट नहीं आए हैं उन पर विभाग नियमानुसार कार्यवाही कर सकता है जिसके बाद सोमवार से एलडीए ने दोबारा से कार्यवाही शुरू की है।

अब तक की मानी जा रही सबसे बड़ी कार्रवाई

सोमवार से अकबरनगर में लगातार ध्वस्तीकरण की कार्यवाही जारी है आज भी भारी संख्या में पुलिस बल की मौजूदगी में लड़ा के अधिकारी ध्वस्तीकरण की कार्यवाही कर रहे हैं। सैकड़ो की संख्या में अवैध भवनों के खिलाफ की जा रही कार्रवाई को अब तक की सबसे बड़ी कार्यवाही माना जा रहा है

जानें क्या है पूरा मामला

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार कुकरेल नदी को रिवर फ्रंट के तौर पर विकसित करने की ओर कदम बढ़ा रही है जिसके चलते कुकरेल नदी के किनारे बसी अवैध कॉलोनी के खिलाफ यह कार्रवाई की जा रही है। पिछले दिनों एलडीए ने इन कॉलोनी में रहने वाले लोगों को विस्थापित करने और निर्माण को ध्वस्त करने के लिए अभियान शुरू किया था। जिसके चलते दिसंबर माह में कार्यवाही की गई थी। दिसंबर में की गई कार्रवाई के चलते बड़ी संख्या में दुकानों और घरों पर बुलडोजर चलाया था। यहां पर दोबारा से एलडीए ने कार्रवाई शुरू की है।

Zee NewsTimes

Founded in 2018, Zee News Times has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button