उत्तर प्रदेशलखनऊ

ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस-वे से आगरा-नोएडा यमुना एक्सप्रेस-वे को जोड़ने की कार्रवाई शीघ्र शुरू होगी: मंत्री जयवीर सिंह

आगरा-नोएडा यमुना एक्सप्रेस-वे को ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस-वे से जोड़ने के लिए माननीय मुख्यमंत्री जी से किये गये अनुरोध के अनुपालन में यमुना एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण गौतमबुद्ध नगर द्वारा किसानों को नॉन लिटिगेशन इन्सेन्टिव वितरण किये जाने के उपरान्त जोड़ने सम्बंधी कार्य प्रारम्भ किया जायेगा। इससे यमुना एक्सप्रेस-वे से गुजरने वाले यात्रियों को आसानी होगी और ईंधन एवं समय की बचत भी होगी।

यह जानकारी आज यहां प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने देते हुए बताया कि उन्होंने माननीय मुख्यमंत्री जी से आगरा-नोएडा यमुना एक्सप्रेस-वे को नया विकसित ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस-वे से जोड़ने का अनुरोध किया था। माननीय मुख्यमंत्री जी के कार्यालय के निर्देश पर ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस-वे से कनेक्ट कराये जाने की कार्रवाई हेतु उप महाप्रबंधक (परियोजना) यमुना एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण गौतमबुद्ध नगर को निर्देशित किया गया था।

पर्यटन मंत्री ने बताया कि दिल्ली के बाहर नया विकसित ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस-वे बन जाने के कारण दिल्ली को जोड़ने वाले विभिन्न महत्वपूर्ण अन्तर्राज्यीय मार्ग इससे जुड़ने के फलस्वरूप आवागमन की सुगमता हो गयी है परन्तु इस एक्सप्रेस-वे की कनेटिविटी उत्तर प्रदेश के आगरा-नोएडा यमुना एक्सप्रेस-वे से न हो़ने के कारण इस एक्सप्रेस-वे से गुजरने वाले वाहनों को कोई लाभ नहीं मिल रहा है। इसलिए व्यापक जनहित को देखते हुए आगरा-नोएडा यमुना एक्सप्रेस-वे को ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस-वे से यथाशीघ्र कनेक्ट कराया जाय ताकि इस मार्ग से गुजरने वाले वाहनों को आवागमन की सुविधा एवं समय की बचत हो सके। पर्यटन मंत्री ने किसानों को प्राधिकरण द्वारा नॉन लिटिगेशन इन्सेटिंव वितरण के उपरान्त प्रश्नगत कार्य को प्रारम्भ कराये जाने के लिए मा0 मुख्यमंत्री जी के प्रति आभार व्यक्त किया है।

Zee NewsTimes

Founded in 2018, Zee News Times has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button