उत्तराखंड

देहरादून में भारी बारिश, भूस्खलन के बाद सड़क खुली

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में लगातार हो रही बारिश का असर जनजीवन पर दिखाई दे रहा है। भारी वर्षा के कारण मालदेवता-सिल्ला मार्ग पर भूस्खलन होने से कुछ समय के लिए यातायात बाधित हो गया था। सूचना मिलते ही प्रशासन, लोक निर्माण विभाग और आपदा प्रबंधन की टीमें मौके पर पहुंचीं तथा मलबा हटाने का कार्य तेजी से पूरा कर सड़क पर यातायात बहाल कर दिया गया। इस बीच देहरादून में 39.05 मिमी वर्षा दर्ज की गई, जिससे कई निचले इलाकों में जलभराव और पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन का खतरा बढ़ गया है।

जिला प्रशासन ने संवेदनशील और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में विशेष निगरानी के निर्देश दिए हैं। अधिकारियों ने बताया कि बारिश के चलते सभी संबंधित विभागों को अलर्ट मोड पर रखा गया है और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए राहत एवं बचाव दल तैयार हैं। सड़कों की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है ताकि कहीं भी मलबा आने या मार्ग अवरुद्ध होने की स्थिति में तत्काल कार्रवाई की जा सके।

मौसम विभाग की ओर से आगामी दिनों में भी बारिश की संभावना जताई गई है। प्रशासन ने लोगों से नदी-नालों के किनारे जाने से बचने, अनावश्यक यात्रा न करने और पहाड़ी मार्गों पर विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है। साथ ही वाहन चालकों को मौसम और सड़क की ताजा स्थिति की जानकारी लेकर ही सफर करने की सलाह दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि आम नागरिकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी चुनौतीपूर्ण स्थिति से निपटने के लिए सभी एजेंसियां समन्वय के साथ कार्य कर रही हैं।

Zee NewsTimes

Founded in 2018, Zee News Times has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button