बाल दिवस 2023: पंडित जवाहर लाल नेहरू के ये अनमोल विचार

भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू का जन्मदिन हर साल 14 नवंबर को मनाया जाता है। इसे बाल दिवस के रूप में भी जाना जाता है। पंडित जवाहर लाल नेहरू का जन्म 14 नवंबर साल 1889 में हुआ था। कहा जाता है कि पंडित नेहरू को बच्चों से काफी लगाव था, इसलिए उनके जन्मदिन को बाल दिवस के नाम से भी जानते हैं। पंडित नेहरू के जन्मदिन के खास मौके पर उनके अनमोल विचार लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़कर आप मोटिवेट होंगे।

1. वह व्यक्ति जिसे वो सब मिल जाता है जो वो चाहता था, वह हमेशा शांति और व्यवस्था के पक्ष में होता है।

2. शांति के बिना अन्य सभी सपने गायब हो जाते हैं और राख में मिल जाते हैं।

3. यह मानव जीवन का एक मौलिक नियम है, कि यदि काम करने का तरीका अच्छा है, तो प्रतिक्रिया भी अच्छी होगी।

4. अज्ञानता हमेशा बदलाव से डरती है।

5. बहुत आसान है केवल सुझाव देना और बाद में उससे होने वाले परिणामों से बचने की कोशिश करना।

6. तथ्य, तथ्य हैं और किसी की पसंद से गायब नहीं होते हैं।

7. महान विचार और छोटे लोग कभी भी एक साथ नहीं रह सकते।

8. सुखी जीवन के लिए शांतिमय वातावरण का होना आवश्यक है।

9. दूसरों के अनुभवों से लाभ उठाने वाला बुद्धिमान होता है।

10. किसी भी कार्य को लगन और कुशल पूर्वक करने से ही सफलता मिलती है। सफलता तुरंत नहीं मिलती है, सफलता के लिए इंतजार करना पड़ता है।

11. हकीकत, हकीकत ही रहने वाली है और आपकी पसंद के अनुसार हकीकत कभी गायब नहीं होती।

12. जिंदगी ताश के पत्तों की तरह ही है। जिसे आपको नियतिवाद के हातों से निपटना होगा और अपनी इच्छाओ के मुताबिक खेलना होगा।

13. समय को बीते हुए सालो से नहीं गिना जाता बल्कि किसी एक ने उस समय में क्या किया, क्या महसूस किया और क्या हासिल किया, इससे गिना जाता है।