देश

जम्मू कश्मीर के नए मुख्य सचिव होंगे सीनियर IAS ऑफिसर अटल डुल्लू

जम्मू : भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के वरिष्ठ अधिकारी अटल डुल्लू को जम्मू-कश्मीर का मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है. वह अरुण कुमार मेहता की जगह लेंगे जो इस महीने के आखिर में सेवानिवृत्त होने वाले हैं. गृह मंत्रालय द्वारा जारी एक आदेश के अनुसार, केंद्र शासित प्रदेश या अरुणाचल प्रदेश-गोवा-मिजोरम एवं केंद्र शासित प्रदेश कैडर के 1989 बैच के आईएएस अधिकारी डुल्लू एक दिसंबर से जम्मू-कश्मीर के मुख्य सचिव का कार्यभार संभालेंगे. उनका कार्यकाल 01 दिसंबर से लागू होगा.

मंत्रालय ने बुधवार को एक आदेश में कहा, “30 नवंबर 2023 को आईएएस अरुण कुमार मेहता के सेवानिवृत्त होने के बाद और केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटे अटल डुल्लू, आईएएस को एक दिसंबर 2023 या प्रभार ग्रहण करने के दिन से अगले आदेश तक जम्मू कश्मीर के मुख्य सचिव के तौर पर नियुक्त किया जाता है. इसे सक्षम प्राधिकारी के अनुमोदन से जारी किया जाता है.”

गृह मंत्रालय के तहत सीमा प्रबंधन विभाग के सचिव के रूप में काम करने के बाद केंद्र सरकार ने 20 नवंबर को डुल्लू को उनके केंद्र शासित प्रदेश कैडर में वापस भेज दिया था. कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने गृह मंत्रालय के अनुरोध पर डुल्लू को उनके मूल कैडर में वापस भेजने को मंजूरी दे दी है. अपनी ईमानदारी और अनुशासन के लिए जाने जाने वाले डुल्लू ने पहले जम्मू कश्मीर में विभिन्न पदों पर सफलतापूर्वक काम किया है.

Zee NewsTimes

Founded in 2018, Zee News Times has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button