उत्तर प्रदेशगोण्डाराज्य

पूर्व मंत्री आनंद सिंह का निधन, इलाके में शोक की लहर, CM योगी और अखिलेश यादव ने दी श्रद्धाजंलि

गोंडा। केंद्रीय मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह के पिता और उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री व पूर्व सांसद आनंद सिंह का सोमवार को लखनऊ के एक अस्पताल में निधन हो गया। वह करीब 87 वर्ष के थे। आनंद सिंह के निधन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव समेत तमाम राजनेताओं और बुद्धिजीवियों ने दुख प्रकट किया है।

गोण्डा जिले में मनकापुर के राजकुंवर राजनीतिक पुरोधा व यूपी टाइगर के नाम से चर्चित आनंद सिंह गोंडा लोकसभा सीट से चार बार कांग्रेस के टिकट पर सांसद रहे। वर्ष 1991 में राममंदिर लहर के दौरान बृजभूषण शरण सिंह से और वर्ष 1996 में बृजभूषण शरण सिंह की पत्नी केतकी सिंह से चुनाव हारने के बाद उन्होंने लोकसभा चुनाव से स्वयं को अलग कर लिया। वर्ष 2012 का विधानसभा चुनाव लड़कर वह विधायक बने और सपा सरकार कृषि मंत्री रहे।

आनंद सिंह के इकलौते पुत्र और केंद्रीय विदेश राज्य व पर्यावरणएवं जलवायु मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह ने एक न्यूज एजेंसी को बताया कि उनके पिता का पार्थिव शरीर मनकापुर स्थित पैतृक राजमहल लाया गया जहां दोपहर बाद उनका अंतिम संस्कार किया जायेगा। इस दौरान राजनीतिक नेताओं, अधिकारियों, समाजसेवियों और समर्थको का हुजूम अपने नेता के अंतिम दर्शन के लिये उमड़ा रहा।

आनंद सिंह कांग्रेस और सपा से लड़ते हुए गोंडा से वर्ष 1971, 1980, 1984 और 1989 में सांसद रहे। 2012 में आखिरी बार वह सपा के टिकट पर गोंडा की गौरा विधानसभा सीट से चुनाव लड़े और जीते। सपा सरकार में अखिलेश की कैबिनेट में वह कृषि मंत्री बने। हालांकि अखिलेश कैबिनेट में उनका कार्यकाल दो साल का ही रहा।

2014 में लोकसभा चुनाव की घोषणा हुई तो राजा आनंद सिंह के बेटे कीर्तिवर्धन सिंह उर्फ राजा भैया ने पिता से सियासी बगावत की और मोदी लहर में भाजपा का दामन थाम लिया। फिर भाजपा के कमल चिन्ह से वे गोंडा लोकसभा से चुनाव लड़े तभी अखिलेश यादव की नाराजगी से राजा आनंद सिंह को कैबिनेट मंत्री के पद से हटा दिया गया।

पिता के निधन पर केंद्रीय राज्य मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह ने ट्वीट कर कहा “ आप सभी को अत्यंत दुख के साथ सूचित करना पड़ रहा है कि आज रात आदरणीय पूज्य पिताश्री हम सभी के अभिभावक (आनंद सिंह) माननीय पूर्व मंत्री उत्तर प्रदेश एवं पूर्व सांसद का देहावसान हो गया है। पूज्य पिताश्री का देवलोकगमन मेरे जीवन की अपूरणीय क्षति है। अंतिम यात्रा आज दोपहर 3 बजे मनकापुर कोट से निकलेगी। ”

Zee NewsTimes

Founded in 2018, Zee News Times has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button