उत्तर प्रदेशलखनऊ

जलशक्ति मंत्री ने तलब की हर घर जल योजना की प्रगति रिपोर्ट

  • कराये जा रहे कार्यों में गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं समयबद्धता का पालन हो : स्वतंत्र देव
  • मंत्री ने की 100 दिन की कार्ययोजना की प्रगति समीक्षा बैठक

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह मंगलवार को राजधानी में महाराणा प्रताप मार्ग स्थित जल निगम ग्रामीण मुख्यालय सभागार में जल जीवन मिशन के अंतर्गत 100 दिन के कार्ययोजना पर बैठक कर विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिये कि आगामी सितम्बर से नवम्बर तक बुन्देलखण्ड के गॉव-गॉव हर घर नल कनेक्शन देने का महाभियान चलायें। इसके लिये मंत्री ने पूरी तैयारी के निर्देश दिये।

जलशक्ति मंत्री ने अधिकारियों से 100 दिन की कार्ययोजना के बुन्देलखण्ड समेत 75 जनपदों में चल रहे हर घर जल योजना का ब्यौरा मांगा है। उन्होंने अधिकारियों को 100 दिन कार्ययोजना के प्रगति के संबंध में जिलेवार योजना का निरन्तर निरीक्षण करने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा कि कराये जा रहे कार्यों में गुणवत्ता एवं समयबद्धता पर विशेष ध्यान दिया जाए।

स्वतंत्र देव सिंह ने मानसून शुरू होने से पहले निचले इलाकों में पाइप डालने समेत अन्य कार्य पूरे करने के निर्देश दिये है। उन्होंने पाइप डालने के दौरान गॉव में खोदी गई सड़कों या चकरोडों को तत्काल दुरूस्त कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि इनकी नियमित निगरानी लखनऊ स्तर के अधिकारी स्वयं करें।

भूगर्भ जल विभाग की समीक्षा करते हुए मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि ग्राम पंचायतों में भूगर्भ जल की वर्तमान स्थिति रिपोर्ट 30 जून तक अवश्य उपलब्ध करा दी जाए। उन्होंने मुख्यमंत्री लघु सिंचाई योजना के बारे में गहन समीक्षा की। उन्होंने कहा कि इस योजना के अंतर्गत अधिक से अधिक पात्र किसानों को शामिल करें।

प्रमुख सचिव नमामि गंगे अनुराग श्रीवास्तव ने इस मौके पर मंत्री को आश्वस्त किया कि उनके द्वारा दिये गये निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन कराया जायेगा। उन्होंने विस्तार से मंत्री को विभाग की प्रगति रिपोर्ट से अगवत कराया। इस समीक्षा बैठक में एमडी जल निगम बलकार सिंह, ईडी राजेश पाण्डेय समेत अन्य वरिष्ठ विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

Zee NewsTimes

Founded in 2018, Zee News Times has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button