देश

अडानी ग्रुप की योगा इंस्ट्रक्टर ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, गिनीज बुक में दर्ज हुआ नाम

अडानी ग्रुप की योगा इंस्ट्रक्टर ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। स्मिता कुमारी नाम की इस महिला ने समकोणासन योग को रिकॉर्ड 3 घंटे 10 मिनट और 12 सेकंड तक लगातार करने का विश्व रिकॉर्ड बनाया है। अहमदाबाद में आयोजित योग कार्यक्रम में उसने गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स टीम से अपना रिकॉर्ड प्रमाण पत्र प्राप्त किया और वही उन्हें अडानी समूह के अध्यक्ष श्री गौतम अडानी द्वारा प्रस्तुत किया गया। स्मिता ने कहा कि यह मेरे लिए एक उत्साहजनक क्षण था। हमारे हेल्थकेयर हेड डॉक्टर पंकजकुमार दोषी ने चेयरमैन (गौतम अडानी) को सूचित किया, जिन्होंने मुझे सर्टिफिकेट दिया। मुझे राजेश अडानी, प्रबंध निदेशक, अडानी समूह और प्रणव अडानी, प्रबंध निदेशक (एग्रो, ऑयल एंड गैस) और निदेशक, अडानी एंटरप्राइजेज लिमिटेड (एईएल) जैसे अन्य नेताओं से भी मिलने का मौका मिला।

2019 से अडानी ग्रुप के साथ जुड़ी है ये महिला

स्मिता 2019 में एक पेशेवर योग प्रशिक्षक के रूप में अडानी एंटरप्राइजेज(AEL) से जुड़ीं थी। उसने कहा कि जिस तरह योग कभी भी मेरे लक्ष्यों का नियोजित हिस्सा नहीं था, अहमदाबाद जाना भी वैसा ही था। यह कदम मेरे लिए जीवन बदलने वाला अनुभव साबित हुआ। मुझे अपने सहयोगियों में एक परिवार भी मिला। 29 वर्षीय इस महिला को योग के फील्ड में अपने पैर जमाने के लिए कई चुनौतियों से पार पाना पड़ा। स्नातक स्तर की पढ़ाई के बाद उसने देव संस्कृति विश्वविद्यालय, उत्तराखंड से एप्लाइड योग और मानव विज्ञान में मास्टर की पढ़ाई की, जहाँ उन्हें स्वर्ण पदक से सम्मानित किया गया। यह उनके जीवन का महत्वपूर्ण मोड़ था।

पीएम मोदी ने भी बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में 180 देशों ने 9वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग किया। एक साथ 180 देशों के योग करने के साथ ही यह रिकॉर्ड गिनीज बुक में दर्ज हो गया। पीएम मोदी ने पहले यहां महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय के लॉन में ही अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की पूरी तैयारी की गई। यहां दुनिया के 180 देशों के प्रतिनिधियों का जमावड़ा था। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सभी ने योग किया। इस दौरान न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह में पीएम मोदी ने कहा कि हम यहां संयुक्त राष्ट्र में पूरी मानवता के मिलन बिंदु पर एकत्रित हुए हैं। मुझे बताया गया है कि आज यहां लगभग हर राष्ट्रीयता का प्रतिनिधित्व है। मैं इसके लिए आप सभी को धन्यवाद देता हूं। योग का अर्थ ही है जोड़ना, आप सब एक साथ आ रहे हैं। यह योग के दूसरे रूप की अभिव्यक्ति है।

Zee NewsTimes

Founded in 2018, Zee News Times has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button