83 routes opened in Uttarakhand
83 routes opened in Uttarakhand

उत्तराखंड में 83 मार्ग खोले गए, 43 सड़कें अवरूद्ध

देहरादून: पहाड़ी राज्य उत्तराखंड की राह इन दिनों आसान नहीं है। पहाड़ हो या मैदान हालात ठीक नहीं है। सड़कों की स्थिति तो बेहद खराब हैं। आएदिन कहीं न कहीं मार्ग अवरुद्ध हो रहे हैं। ऐसे में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

लोक निर्माण विभाग उत्तराखंड की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश भर में शुक्रवार को कुल 63 मार्ग अवरूद्ध हुए हैं। 63 मार्ग गुरुवार के अवरूद्ध थे। कुल 126 अवरूद्ध मार्गों में से 83 मार्गों को शुक्रवार को खोल दिया गया है। शेष 43 मार्ग अवरूद्ध हैं। इसमें एक राष्ट्रीय राजमार्ग, चार राजमार्ग, तीन अन्य जिला मार्ग एवं 35 ग्रामीण मार्ग है।

Also read this: सुकमा: 05 महिला नक्सली सहित कुल 11 नक्सलियों ने फोर्स के समक्ष आत्मसमर्पण

उक्त अवरूद्ध मार्गों को खोलने के लिए राष्ट्रीय राजमार्गों पर एक, राजमार्गों पर चार, अन्य जिला मार्गों पर तीन व ग्रामीण मार्गों पर 34 कुल 42 मशीनें युद्ध स्तर पर कार्य कर रही हैं। अधिशासी अभियंताओं को अवरूद्ध मार्गों को प्राथमिकता से खोलने के निर्देश मुख्यालय की ओर से जारी किए गए हैं। मुख्यालय स्तर पर निरंतर मॉनिटरिंग की जा रही है।