कारोबार

दीपावली के बाद भी चार दिन बंद रहेंगे बैंक, ये है छुट्टियों की लिस्ट

नई दिल्ली। त्योहारी महीना अक्टूबर में दीपावली के बाद भी बचे हुए छह दिनों में देश के कई हिस्सों में बैंक चार दिन छुट्टियों के कारण बंद रहेंगे। हालांकि, मंगलवार को दिल्ली, हरियाणा और पंजाब सहित कई राज्यों में बैंकों में कामकाज हो रहा है, लेकिन कुछ जगहों पर त्योहारी अवकाश होने की वजह से बैंक बंद रहेंगे। ऐसे में बैंक से जुड़े अपने जरूरी काम निपटा लें, ताकि आपको कोई असुविधा न हो।

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) की हॉलिडे (छुट्टियों) की जारी लिस्ट के मुताबिक गोवर्धन पूजा और भाईदूज सहित कई अन्य त्योहारों के अवसर पर बैंक बंद रहेंगे। इस महीने बाकी बचे छह दिनों 26 से लेकर 31 अक्टूबर के दौरान देशभर में कई जगहों पर साप्ताहिक और राजपत्रित छुट्टियों के कारण बैंक में अवकाश रहेगा। दरअसल अलग-अलग राज्यों में कई त्योहार अलग-अलग दिन मनाये जाते हैं। इन त्योहारों के अनुसार कुछ शहरों में बैंक खुले रहेंगे, जबकि कुछ शहरों में बंद रहेंगे।

25 अक्टूबर: गंगटोक, हैदराबाद, इंफाल, जयपुर में लक्ष्मी पूजा/दिवाली/गोवर्धन पूजा के अवसर पर बैंक बंद रहेंगे, जबकि गुलाबी नगरी जयपुर में आज बैंकों में रहेगा अवकाश।

26 अक्टूबर : गोवर्धन पूजा, विक्रम संवत नव वर्ष दिवस, भाई बिज, भाईदूज, दिवाली, लक्ष्मी पूजा और प्रवेश दिवस के उपलक्ष्य में अहमदाबाद, बेलापुर, बेंग्लुरु, देहरादून, गंगटोक, जम्मू, कानपुर, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, शिमला, श्रीनगर में छुट्टियों की वजह से बैंक बंद रहेंगे।

27 अक्टूबर: भाईदूज, चित्रगुप्त जयंती, लक्ष्मी पूजा, दीपावली, निंगोल चककूबा पर्व के अवसर पर गंगटोक, इंफाल, कानपुर, लखनऊ में बैंक बंद रहेंगे।

30 अक्टूबर: महीने का पांचवां रविवार होने की वजह से साप्ताहिक अवकाश के अवसर पर बैंक बंद रहेंगे।

31 अक्टूबर: छठ पूजा के अवसर पर पटना और रांची में बैंक बंद रहेंगे।

Zee NewsTimes

Founded in 2018, Zee News Times has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button