प्रियंका बनीं महानागिन, कनिका का तांडव

टीवी के सबसे चर्चित फैंटेसी शो ‘नागिन 7’ के फिनाले एपिसोड में दर्शकों को भरपूर ड्रामा, एक्शन और रोमांच देखने को मिला। कहानी के निर्णायक मोड़ पर कनिका मान ने ड्रैगन क्वीन के रूप में एंट्री लेकर नागलोक में तबाही मचा दी। उनकी अपार शक्तियों के सामने सभी नाग और नागिनें बेबस नजर आए। कनिका का यह अवतार शो के सबसे दमदार और खतरनाक किरदारों में से एक साबित हुआ, जिसने आखिरी लड़ाई को और भी रोमांचक बना दिया।
दूसरी ओर, प्रियंका चहर चौधरी महानागिन के रूप में नागलोक की रक्षा के लिए मैदान में उतरीं। नागमणि की शक्ति को हासिल करने के लिए दोनों के बीच जबरदस्त संघर्ष हुआ। कई उतार-चढ़ाव और रहस्यमयी घटनाओं के बाद आखिरकार प्रियंका ने कनिका को मात दे दी और नागमणि अपने अधिकार में ले ली। इस जीत के साथ उन्हें नागलोक का सिंहासन भी प्राप्त हो गया।
फिनाले में विजुअल इफेक्ट्स, भव्य सेट और दमदार एक्शन सीक्वेंस ने दर्शकों को बांधे रखा। सोशल मीडिया पर भी एपिसोड की जमकर चर्चा हो रही है। फैंस खास तौर पर कनिका मान के ड्रैगन अवतार और प्रियंका के महानागिन रूप की तारीफ कर रहे हैं। दोनों अभिनेत्रियों की शानदार परफॉर्मेंस ने फिनाले को यादगार बना दिया।
नागमणि और सिंहासन की लड़ाई के साथ ‘नागिन 7’ का अंत भले ही हो गया हो, लेकिन शो ने दर्शकों के लिए कई यादगार पल छोड़ दिए हैं। अब फैंस की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि क्या मेकर्स आने वाले समय में ‘नागिन’ फ्रेंचाइजी का नया अध्याय लेकर लौटेंगे।



