देशबड़ी खबर

‘तबाही का दुखद मंजर…’, दुर्घटना स्थल पर पहुंच कर पीएम मोदी ने किया भावुक पोस्ट, शेयर की भयावह तस्वीरें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अहमदाबाद में हुए प्लेन हादसे पर गहरा दुख जताया है। पीएम मोदी शुक्रवार को दुर्घटना स्थल पर भी पहुंचे। यहां उन्होंने दुर्घटना स्थल का जायजा लिया। साथ ही इस हादसे में घायल लोगों से उन्होंने मुलाकात की। इन सब की जानकारी पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर भावुक पोस्ट शेयर करके दी है। साथ ही उन्होंने घटना स्थल की कुछ तस्वीरों को शेयर किया है।

पीएम मोदी ने अधिकारियों और टीमों से की मुलाकात

पीएम मोदी ने एक्स पर कहा, ‘आज अहमदाबाद में दुर्घटना स्थल का दौरा किया। तबाही का मंजर दुखद है। अधिकारियों और टीमों से मुलाकात की जो घटना के बाद अथक परिश्रम कर रहे हैं। हमारी संवेदनाएं उन लोगों के साथ हैं जिन्होंने इस अकल्पनीय त्रासदी में अपने प्रियजनों को खो दिया है।’

पीएम मोदी के साथ ये लोग रहे मौजूद

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह अहमदाबाद के उस स्थान पर पहुंचे। जहां 242 यात्रियों और चालक दल को ले जा रहा बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ था। अधिकारियों ने उन्हें स्थिति से अवगत कराया। इस यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी के साथ केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू किंजरापु, राज्य गृह मंत्री हर्ष संघवी और अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

घायलों से अस्पताल में मिले पीएम मोदी

इसके बाद पीएम मोदी दुर्घटना में घायल हुए लोगों से मिलने अहमदाबाद सिविल अस्पताल पहुंचे। यहां उन्होंने घायलों से उनका कुशलक्षेम जाना और उनसे बात भी की।

Zee NewsTimes

Founded in 2018, Zee News Times has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button