लाइफस्टाइल
Cannes रेड कार्पेट पर आलिया भट्ट का ग्लैमरस लुक, पैप्स ने कहा ‘प्रिंसेस’

Alia Bhatt ने एक बार फिर अपने फैशन अंदाज से अंतरराष्ट्रीय मंच पर सबका ध्यान खींच लिया। Cannes Film Festival के रेड कार्पेट पर उनके मॉडर्न साड़ी लुक ने सभी को प्रभावित किया और विदेशी पैप्स भी उन्हें देखते ही “प्रिंसेस” कहकर पुकारने लगे।
आलिया का यह लुक भारतीय परंपरा और आधुनिक फैशन का खूबसूरत मेल माना जा रहा है। उनकी सादगी और ग्रेसफुल प्रेजेंस ने उन्हें एक अलग ही पहचान दी, जिससे वे इवेंट की सबसे चर्चित हस्तियों में शामिल हो गईं।
सोशल मीडिया पर भी उनके इस लुक की जमकर तारीफ हो रही है और फैंस इसे उनका अब तक का सबसे स्टाइलिश रेड कार्पेट अपीयरेंस बता रहे हैं।



