कच्ची रोटी उबालकर बनाएं बाजार जैसे रोटी रिंग नूडल्स

रोटी रिंग नूडल्स बनाने के लिए सबसे पहले गेहूं के आटे की पतली रोटी बेलें। रोटी को स्ट्रॉ या पतली स्टिक के चारों ओर कसकर रोल करें और फिर छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें। इससे रिंग के आकार के टुकड़े तैयार हो जाएंगे। इन्हें उबलते पानी में करीब 3 से 4 मिनट तक पकाएं और फिर छानकर अलग रख दें।
अब पैन में थोड़ा तेल या बटर गर्म करके प्याज, लाल-पीली-हरी शिमला मिर्च, गाजर, कॉर्न और पनीर जैसी सब्जियों को तेज आंच पर हल्का सौते करें। इसके बाद टोमैटो केचप, शेजवान सॉस और मैगी मसाला डालकर सब्जियों के साथ अच्छी तरह मिलाएं।
अंत में उबाले हुए रोटी रिंग्स को तैयार मसालेदार मिश्रण में डालकर हल्के हाथ से मिलाएं। करीब 1-2 मिनट तक पकाने के बाद जब सॉस और मसाले रिंग्स पर अच्छी तरह लिपट जाएं, तो ऊपर से हरा प्याज या धनिया डालकर गरमा-गरम सर्व करें। यह रेसिपी शाम के नाश्ते या बच्चों के टिफिन के लिए एक अलग विकल्प हो सकती है।



