अन्य

बीड में बोले डिप्टी सीएम अजित पवार- ‘ये राजनीति है, यहां कोई स्थाई दोस्त या दुश्मन नहीं होता’

बीड: महाराष्ट्र की राजनीति में पिछले एक साल में कई बड़े बदलाव हुए हैं। महाविकास अघाड़ी की सरकार गिरी, शिवसेना में फुट हुई। इसके बाद एनसीपी में बवाल मचा और अजित पवार उपमुख्यमंत्री बन गए। इसके बाद भी सियासी माहौल गर्म है। पिछले दिनों में अजित पवार और शरद पवार के बीच कई मुलाकातें हो चुकी हैं। कहा जा रहा है कि दोनों के बीच कुछ खिचड़ी पक रही है। हालांकि दोनों पक्ष किसी भी तरह की खिचड़ी पकाने की बात को नहीं मान रहा है। वहीं इसी बीच अजित पवार ने रविवार को बड़ा बयान दिया है।

बीड में शरद पवार ने भी की थी रैली

महाराष्ट्र के बीड में एक जनसभा को संबोधित करते ही अजित ने कहा कि राजनीति में कोई भी स्थायी दोस्त या दुश्मन नहीं होता है। इसके साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि उनके करिश्मे से धर्मनिरपेक्ष विचारों पर चलने वाले महाराष्ट्र को फायदा होगा। गौरतलब है कि अजित पवार के चाचा और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) प्रमुख शरद पवार ने 10 दिन पहले ही बीड में एक रैली को संबोधित किया था।

सरकार में शामिल करने के लिए बीजेपी और शिवसेना को कहा धन्यवाद 

अजित पवार ने उन्हें और उनकी पार्टी के नेताओं को राज्य मंत्रिमंडल में शामिल करने के लिए शिवसेना और भारतीय जनता पार्टी के स्थानीय नेताओं का शुक्रिया अदा करते हुए कहा, ‘‘राजनीति में कोई भी स्थाई दोस्त या दुश्मन नहीं होता। ये राजनीति है।’’ उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का करिश्मा पूरे देश में देखा जाता है और उम्मीद है कि धर्मनिरपेक्ष विचारों पर चलने वाले महाराष्ट्र को इस करिश्मे से फायदा होगा।

Zee NewsTimes

Founded in 2018, Zee News Times has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button