देशबड़ी खबर

प्लेन क्रैश पर भारत सरकार का पहला बयान, अमित शाह बोले- जिंदा बचे यात्री से मिला

Air India Plane Crash: अहमदाबाद में हुए भीषण विमान क्रैश पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि इस दुर्घटना में कई यात्रियों की जान चली गई है, जिससे पूरा देश स्तब्ध है और मृतकों के परिजनों के साथ खड़ा है।

गृह मंत्री शाह ने कहा, “प्रधानमंत्री की ओर से, केंद्र सरकार और गुजरात सरकार की ओर से, मैं इस घटना में जान गंवाने वालों को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।” उन्होंने यह भी बताया कि घटना के मात्र 10 मिनट के भीतर उन्होंने मुख्यमंत्री, राज्य के गृह मंत्री और अन्य अधिकारियों से बात की। केंद्र और राज्य सरकारें मिलकर बचाव अभियान में जुटी हुई हैं।

अमित शाह ने जानकारी दी कि इस उड़ान में 230 यात्री (भारतीय और विदेशी दोनों) और 12 चालक दल के सदस्य सवार थे। उन्होंने बताया कि सौभाग्य से एक यात्री जीवित बच गया है और उन्होंने उससे मुलाकात भी की है। यह घटना देश के लिए एक बड़ी क्षति है और बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी है।

Zee NewsTimes

Founded in 2018, Zee News Times has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button