देश

‘कांग्रेस हमेशा देश को तोड़ने का काम करती है’, गुजरात में राहुल गांधी पर जमकर बरसे भाजपा अध्य़क्ष जेपी नड्डा

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने गुजरात में चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस पर जबरदस्त तरीके से निशाना साधते हुए साफ तौर पर कहा कि वह भारत जोड़ो नहीं बल्कि भारत तोड़ो यात्रा कर रही है। इसके साथ ही उन्होंने राहुल गांधी पर भी जमकर निशाना साधा। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस हमेशा देश को तोड़ने का काम करती है। दिल्ली में जेएनयू में नारे लगते हैं कि अफसल हम शर्मिंदा हैं, तेरे कातिल जिंदा हैं। और राहुल गांधी जेएनयू जाकर कहते हैं हम तुम्हारे साथ हैं। और नारे लगते हैं, भारत तेरे टुकड़े होंगे। उन्होंने कहा कि अभी कल ही राहुल गांधी ने स्वतंत्रता सेनानी वीर सावरकर के खिलाफ निंदनीय बयान दिया। इससे पता चलता है कि इनकी क्या सोच है, ये भारत जोड़ने नहीं, तोड़ने निकले हैं।

नड्डा ने आगे कहा कि गुजरात संतों की भूमि है, शेरों की भूमि है, ये देश को दिशा देने वाली भूमि है, इतिहास इस बात का साक्षी है। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और सरदार वल्लभ भाई पटेल का संबंध भी गुजरात से है। वहीं राजनीति की संस्कृति को बदलकर, देश सेवा से ओत-प्रोत और नवभारत के निर्माण की बात करें तो हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री भी इसी भूमि से हैं। उन्होंने कहा कि देश की राजनीति में जितनी भी पार्टियां सत्ता में आईं, उन्होंने सिर्फ वोट बैंक की राजनीति की। देश की जनता को जातियों और धर्मों में बांटने का काम किया। सिर्फ भारतीय जनता पार्टी ने ”सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास” के मंत्र पर काम किया। उन्होंने कहा कि पहले शुद्ध जल के लिए गुजरात में लोग सड़कों के किनारे लंबे समय के लिए खड़े रहते थे। टैंकर आता था तब पानी मिलता था। आज हर घर नल और हर घर जल मोदी जी ने दिया है।

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि 70 सालों से हमारे घर की महिलाएं अपने इज्जत के साथ समझौता करके खुले में शौच जाती थी। आज मोदी जी ने घर-घर शौचालय बनाकर महिलाओं को सम्मान देने का काम किया है। उसके साथ ही उन्होंने दावा किया कि देश बदला है, आज देश लेने वाला नहीं देने वाला है। हमने 100 देशों को कोरोना की वैक्सीन पहुंचाई है और 48 देशों को मुफ्त वैक्सीन पहुंचाई है। भारत अब विश्व में दूसरा सबसे बड़ा मोबाइल फोन उत्पादक बन गया है। स्टील उत्पादन में भारत दूसरे नंबर पर आ गया है। उन्होंने कहा कि इस देश में टिटनेस की दवा को आने में 25 साल लग गए, स्मॉल पॉक्स की दवा आने में 28 साल लग गए, ट्यूबरक्लोसिस की दवा आने में 30 साल लग गए, जापानी बुखार की दवा आने में 100 साल लग गए, और मोदी जी ने 9 महीने के अंदर कोराना के 2-2 वैक्सीन बनाकर भारत को सुरक्षा कवच देने का काम किया।

Zee NewsTimes

Founded in 2018, Zee News Times has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button