देश
Emergency Alert: मोबाइल पर आज आएगा टेस्ट अलर्ट, घबराएं नहीं

गृह मंत्रालय भारत सरकार की ओर से आज देशभर में मोबाइल फोन पर एक इमरजेंसी अलर्ट भेजा जा सकता है। यह अलर्ट किसी वास्तविक खतरे के लिए नहीं, बल्कि सिस्टम की जांच और जागरूकता बढ़ाने के लिए किया जा रहा एक ड्रिल है।
इस टेस्ट अलर्ट का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि आपदा या आपात स्थिति में लोगों तक तुरंत सूचना पहुंच सके। जैसे ही यह संदेश मोबाइल पर आएगा, उसमें स्पष्ट रूप से बताया जाएगा कि यह केवल एक परीक्षण (test message) है।
सेल ब्रॉडकास्ट सिस्टम के तहत यह तकनीक विकसित की गई है, जिससे बिना इंटरनेट या ऐप के भी सभी मोबाइल यूजर्स को एक साथ अलर्ट भेजा जा सकता है। अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि वे इस संदेश को देखकर घबराएं नहीं और इसे केवल एक तकनीकी परीक्षण के रूप में लें।



