देश

नितिन गडकरी के समर्थकों ने 67 किलो का केक काटकर मनाया जन्मदिन, वजन के बराबर लड्डुओं से तौला

नागपुर: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का आज जन्मदिन है। ऐसे में उनके जन्मदिन को लेकर उनके समर्थकों में काफी उत्साह देखा जा रहा है। समर्थकों ने नितिन गडकरी के जन्मदिन पर 67 किलो का केट काटा। इसके साथ ही नितिन गडकरी को उनके वजन के बराबर लड्डूओं से तोला गया। इस मौके पर नितिन गडकरी ने कहा कि जनता का विश्वास और प्रेम उनके साथ ही। चुनाव के नतीजे पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि वह अच्छे मतों से चुनकर आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि नेता के लिए सबसे बड़ी पूंजी लोगों का प्रेम और विश्वास नेता की सबसे बड़ी पूंजी होती है वह नसीबवान हैं कि उनके पास प्रेम और विश्वास की पूंजी है।

67 किलो का केक काटकर मनाया जन्मदिन

बता दें कि केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के कद्दावर नेता नितिन गडकरी आज 67 साल के हो गए। उनके साथ-साथ उनके समर्थकों में भी जन्मदिन को लेकर उत्साह देखा जा रहा है। सुबह से ही उनके घर पर हजारों की संख्या में लोग शुभकामनाएं देने पहुंच रहे हैं। आज उनके जन्मदिन पर नितिन गडकरी को उनके वजन के बराबर लड्डुओं से तौला गया। साथ ही साथ उनके समर्थकों का जोश देखते ही बन रहा था। गडकरी ने 67 किलो का केक काटकर अपने समर्थकों के साथ जन्मदिन मनाया।

जीत के लिए जनता पर जताया भरोसा

अपने जन्मदिन के मौके पर नितिन गडकरी ने कहा कि जनता का विश्वास और प्रेम उनके साथ है। 4 तारीख को उनकी जीत निश्चित है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को पूरा विश्वास है कि 4 तारीख को वह अच्छे मतों से चुनकर आ रहे हैं। गडकरी ने कहा कि जनता का प्रेम और विश्वास उनके साथ है, जीतेंगे यह उनका विश्वास है। नितिन गडकरी ने कहा कि नागपुर के लोगों की शुभकामनाएं उनके साथ हैं और निश्चित तौर पर वह अच्छी मार्जिन से जीत कर रहे हैं। गडकरी ने कहा कि नेता के लिए सबसे बड़ी पूंजी लोगों का प्रेम और विश्वास होता है। वह नसीबवान हैं कि उनके पास प्रेम और विश्वास की पूंजी बहुत बड़ी है। उनका कहना है कि अगर यह मिल गया तो जिंदगी में सब कुछ मिल गया।

Zee NewsTimes

Founded in 2018, Zee News Times has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button