देश

राहुल गांधी ने इस चुनाव में की इतनी रैलियां और रोड शो, खरगे ने की 100 से ज्यादा जनसभा

नई दिल्लीः लोकसभा चुनाव 2024 के लिए गुरुवार को चुनाव प्रचार खत्म हो गया। इस दौरान पीएम मोदी, राहुल गांधी समेत कई बड़े नेताओं ने चुनावी रैलियां की। मिली जानकारी के अनुसार, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने इस चुनाव में 100 से ज्यादा से चुनावी जनसभाएं की। खरगे ने इस दौरान 20 से ज्यादा प्रेस कांफ्रेंस किए। इसके अलावा उन्होंने 50 से ज्यादा मीडिया हाउस को इंटरव्यू दिए।

राहुल गांधी ने 107 रैली और रोड शो किए

सूत्रों के अनुसार, कांग्रेस के स्टार चुनाव प्रचारक राहुल गांधी ने लोकसभा चुनाव में कुल 107 रैलियां और रोड शो किए। इनमें संवाद और न्याय सम्मेलन, न्याय मंच जैसे प्रमुख चुनावी अभियान कार्यक्रम शामिल रहे। इसके अलावा प्रियंका गांधी समेत कई पार्टी नेताओं ने चुनावी रैलियां की।

प्रियंका गांधी ने की 100 से ज्यादा रैलियां

वहीं, प्रियंका गांधी ने 55 दिन में 108 जनसभाएं और रोड शो की। उन्होंने 100 से अधिक मीडिया बाइट्स दिए। इसके अलावा प्रियंका गांधी ने एक टीवी इंटरव्यू और 5 अखबारों को भी इंटरव्यू दिया।

खरगे ने पीएम मोदी पर साधा निशाना

ओडिशा में एक रैली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने यह भी दावा किया कि भाजपा नेता मोदी को भगवान विष्णु के “ग्यारहवें अवतार” के रूप में पेश करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन देश के लोग इसे स्वीकार नहीं करेंगे। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधते हुए उन पर चुनाव प्रचार के दौरान ‘द्वेषपूर्ण भाषण’ देकर सार्वजनिक संवाद के साथ ही प्रधानमंत्री पद की गरिमा को भी कम करने का आरोप लगाया।

57 सीटों पर होगा एक जून को मतदान

बता दें कि लोकसभा चुनाव के सातवें और अंतिम चरण के लिए उन 57 सीट पर प्रचार का शोर बृहस्पतिवार शाम थम गया जहां एक जून को मतदान है। इनमें केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ की एक, पंजाब की सभी 13 और हिमाचल प्रदेश की चार, उत्तर प्रदेश की 13, पश्चिम बंगाल की नौ, बिहार की आठ, ओडिशा की छह और झारखंड की तीन लोकसभा सीट शामिल हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी उत्तर प्रदेश के वाराणसी संसदीय क्षेत्र से लगातार तीसरी बार मैदान में हैं। देश के 28 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 486 सीट पर मतदान हो चुका है। मतों की गिनती चार जून को होगी।

Zee NewsTimes

Founded in 2018, Zee News Times has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button