देश

हम भीख का कटोरा तोड़ देंगे और उसके टुकड़े इमरान के घर भेज देंगे: पाक PM शाहबाज शरीफ

लाहौर में एक कार्यक्रम में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ ने कहा, “अब वह समय आ गया है जब हम भीख का कटोरा तोड़ देंगे और उसके टुकड़े इमरान खान के घर बनीगाला भेज देंगे,उन्होंने कहा कि अब पाकिस्तान के लाखों बच्चों के हाथों में लैपटॉप थमाने का समय आ गया है”

14 अगस्त से पहले भंग हो जाएगी शाहबाज सरकार

शाहबाज शरीफ ने कहा कि उनकी सरकार 14 अगस्त से पहले भंग हो जाएगी और आम चुनाव अक्टूबर-नवंबर में होंगे, उन्होंने कहा कि नवाज शरीफ तीन साल से लंदन में हैं यदि PMLN को चुनाव में जीत मिलती है तो वह जल्द ही पाकिस्तान लौटेंगे और प्रधानमंत्री बनेगें।

PMLN पाकिस्तान के लाखों बच्चों को लैपटॉप देगी: शाहबाज

शाहबाज ने कहा कि नवाज की अगुवाई में PMLN पाकिस्तान के लाखों बच्चों को लैपटॉप देगी ताकि वे आधुनिक शिक्षा प्राप्त कर सकें. उन्होंने कहा कि कृषि क्षेत्र को भी तेजी से बढ़ावा दिया जाएगा, उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की अगली सरकार को शिक्षा पर ध्यान देना चाहिए। शाहबाज ने कहा कि पाकिस्तान के पास जापान और जर्मनी की तरह विकास करने की क्षमता है, उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के दोस्त जरूरत के समय मदद कर रहे हैं

इमरान ने पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था को तबाह कर दिया

शाहबाज ने इमरान खान पर हमला बोलते हुए कहा कि उन्होंने पाकिस्तान को बर्बाद कर दिया है, उन्होंने कहा कि इमरान खान ने IMF के साथ समझौता तोड़ दिया और इससे पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था तबाह हो गई।

नवाज शरीफ एक बार फिर प्रधानमंत्री बनेंगे शाहबाज

अपने भाषण के दौरान शाहबाज ने कहा की यदि PMLN  2023 के आम चुनाव में जीत हासिल करती है तो नवाज शरीफ क बार फिर प्रधानमंत्री बनेंगे, नवाज शरीफ इमरान सरकार के समय से ही पाकिस्तान छोड़कर लंदन में रह रहे हैं, शाहबाज ने अपने भाषण में भारत के नाम लिए बिना कहा कि हमारे पड़ोसी ने जबरदस्त डेवलपमेंट किया है और अब हम इस रेस में कहीं नहीं हैं।

Zee NewsTimes

Founded in 2018, Zee News Times has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button