उत्तर प्रदेशबड़ी खबर
बंगाल चुनाव में सीएम योगी का बड़ा बयान, बोले- बुलडोजर गुंडों की पसलियां भी तोड़ता है


पश्चिम बंगाल चुनाव को लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तीखा बयान देते हुए माफिया और गुंडों को सीधा अल्टीमेटम दिया है। उन्होंने कहा कि बुलडोजर केवल सड़क और विकास कार्यों के लिए ही नहीं, बल्कि अपराधियों पर कार्रवाई के लिए भी इस्तेमाल होता है।
सीएम योगी ने अपने संबोधन में स्पष्ट किया कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई ही सुशासन की पहचान है और सरकार इसी दिशा में काम कर रही है।
इस बयान के बाद राजनीतिक माहौल गरमा गया है और विपक्ष ने इसे लेकर सरकार पर सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं। वहीं, समर्थकों का कहना है कि इस तरह की सख्ती से ही अपराध पर लगाम लगाई जा सकती है।