उत्तर प्रदेशलखनऊ

भाजपा का बड़ा आरोप, कांग्रेस पार्टी को चीन से मिल रहा चंदा

  • उत्तर प्रदेश की जनता ने राहुल गांधी की यात्रा को नकारा : ब्रजेश पाठक

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कांग्रेस पार्टी पर बड़ा आरोप लगाया है। भाजपा के प्रदेश मुख्यालय पर मंगलवार को आयोजित प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि कांग्रेस पार्टी को विदेशों से हजारों करोड़ रूपये चंदा मिलता है। ऐसा लगता है कि चीन से भी कांग्रेस पार्टी को चंदा मिल रहा है इसलिए राहुल गांधी हिन्दी-चीनी भाई-भाई का राग अलाप रहे हैं। राहुल गांधी का बयान सेना का मनोबल तोड़ने वाला है।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पूरी तरह फ्लाप हो चुकी है। राहुल गांधी की पूरी टीम फ्रेस्टेशन में है। इनके दिमाग में वामपंथ घुसा है। उत्तर प्रदेश की जनता ने कांग्रेस को पूरी तरह से नकार दिया है। उत्तर प्रदेश में इनकी केवल सांकेतिक यात्रा है। भारत जोड़ो यात्रा यूपी को छूते हुए निकल रही है। प्रदेश में आने की हिम्मत नहीं हुई। वह लोगों को गुमराह करने का काम कर रहे हैं। उनकी सच्चाई जनता समझ चुकी है। कांग्रेस ने हमेशा भारत को खंडित करने वाले लोगों का साथ दिया है।

ब्रजेश पाठक ने कहा कि राहुल गांधी लोकतंत्र को मजबूत करने की बात कर रहे हैं जबकि उन्हें देश पर आपातकाल थोपने के लिए जनता से माफी मांगनी चाहिए। कांग्रेस ने आजादी के पहले और आजादी के बाद जनता का खून चूसने का काम किया है। कांग्रेस की सरकारों ने भी जनता का शोषण करने का काम किया। यही कारण है कि आज कांग्रेस के पास नेतृत्व का अभाव है। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा नहीं बल्कि परिवार जोड़ो यात्रा है। प्रेसवार्ता में भाजपा के प्रदेश महामंत्री अमरपाल मौर्य, प्रदेश मंत्री सुभाष यदुवंश, मीडिया प्रभारी मनीष दीक्षित और सह मीडिया प्रभारी हिमांशू दुबे उपस्थित रहे।

Zee NewsTimes

Founded in 2018, Zee News Times has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button