उत्तर प्रदेशलखनऊ

नोटिस जारी कर निरस्त करें परमिट : डॉ. रोशन जैकब

मंडलायुक्त ने आरटीए की बैठक में टेंपो-टैक्सी के लिए दिए निर्देश

लखनऊ। बार-बार चौराहों पर खड़े होने वाले टेंपो-टैक्सी की पुलिस द्वारा उपलब्ध कराई गई सूची के आधार पर नोटिस जारी परमिट निरस्त करें। साथ ही कलर कोडिंग निर्धारित करें। यह निर्देश मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब ने संभागीय परिवहन प्राधिकरण (आरटीए)/ यातायात समिति की बैठक में दिए।

गुरुवार को उन्होंने आयुक्त सभागार में बैठक की। कहा बार-बार चौराहों पर खड़े होने वाले टेंपो-टैक्सी की पुलिस द्वारा सूची उपलब्ध कराई गई है। इस आधार पर नियमों का उल्लंघन करने वालो को नोटिस जारी करते उनके लाइसेंस परमिट निरस्त करें। नगर क्षेत्र में चलने वाले टेंपो-टैक्सी की कलर कोडिंग निर्धारित कर कराएं। साथ ही नगर निगम द्वारा चिह्नित पार्किंग स्थलों को चालू कराएं, जहां टेंपो-टैक्सी खडे़ हो सकें। जिले में 179 वेडिंग जोन हैं। सभी क्रियाशील कराएं।

अव्यवस्थित लगे वेंडरों को चिह्नित करते हुए प्राथमिकता से शिफ्ट कराएं। नगर के 10 प्रमुख चौराहों को भी चिह्नित कर वेडिंग जोन में रेड लाइन बनाएं। जिसके अंदर कोई वाहन खड़ा न हो सके और खड़े होने पर चालान करें। बैठक में अपर आयुक्त प्रशासन रण विजय यादव, अपर जिला अधिकारी अमित कुमार, उपायुक्त परिवहन सुरेंद्र कुमार, संभागीय परिवहन अधिकारी आरपी द्विवेदी, एआरटीओ आदि रहे।

पीली व सफेद पट्टी पर खड़े होंगे ई-रिक्शा

मंडलायुक्त ने कहा कि नगर में चलने वाले ई-रिक्सा पार्किंग के लिए पीली व सफेद पट्टी बनाएं। कोई भी वाहन चौराहे पर पार्क कर सवारियां नही बैठाए। पायलेट बेस पर अवध व पॉलीटेक्निक चौराहा लिया है। जहां अतिक्रमण हटाये बिना यातायात व्यवस्था सुदृढ़ नहीं की जा सकती। अवध चौराहे पर टेंपो-टैक्सी के लिए पार्किंग स्थल पर साइन बोर्ड लगाएं। चौराहे से 200 मीटर दूरी पर बसें सवारियां उतारे व खड़ा करें। इसके अलावा टेंपो, टैक्सी जिनकी मियाद 15 साल पूर्ण हो गई है। वह अपनी स्वेच्छा से परमिट प्राप्त कर सकते हैं।

Zee NewsTimes

Founded in 2018, Zee News Times has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button