उत्तर प्रदेशलखनऊ

उप-मुख्यमंत्री ने किया ‘दि रीयल ठाकुर’ उपन्यास का विमोचन

लखनऊ। उपन्यास ‘दी रियल ठाकुर’ का विमोचन आज दिनांक 22 अप्रेल 2022 को उत्तर प्रदेश के यशस्वी उप-मुख्यमंत्री श्री बृजेश पाठक द्वारा अपने निवास स्थान पर किया गया। यह उपन्यास एक काल्पनिक कथा पर आधारित है जो कि कैनरा बैंक के एक रिटायर्ड वरिष्ठ प्रबन्धक श्री प्रदीप टण्डन द्वारा लिखी गई है तथा नोशन प्रेस द्वारा प्रकाशित एवं मुद्रित हैं। पुस्तक का मूल्य 185/- रूपये है।

इस उपन्यास ‘द रीयल ठाकुर’ में भेदभाव की समस्या को उजागर करने की कोशिश की गई और यह भी बताया गया है कि कैसे हमारे समाज में स्त्रियों को परेशानियॉं झेलनी पड़ती है और कैसे वो अपनी प्रतिभा दिखाने से भी वंचित रह जाती हैं।

देश की कुल युवा आबादी का 50″/: से भी अधिक हमारी युवा महिलाए हैं। और एक राष्ट्र तब तक प्रगति नहीं कर सकता जब तक उन्हें पुरूषों के समकक्ष कंधे से कंधा मिलाकर चलने का अवसर नहीं दिया जाता। पुस्तक आनर किलिंग के खिलाफ भी एक सख्त संदेश देती है तथा युवाओं को अपनी पसन्द और नापसन्द की जाति बन्धन मुक्त वैवाहिकी की सम्मान दृष्टिकोण की पक्षधर है।

पुस्तक के लेखक प्रदीप टण्डन के अनुसार युवा पीढ़ी की प्रतिभा और मानवीय मूल्यों का भी सम्मान किया जाना चाहिए एवं किसी भी व्यक्ति को उसकी जाति के आधार पर नहीं आंका जाना चाहिए। उनकी यह पुस्तक इंसान की अच्छाई और जाति-बन्धन मुक्त सच्चे प्रेम पर प्रकाश डालती है। यही इसका उद्देश्य भी हैं। विमोचन समारोह में श्री आलोक सक्सेना, मुकुन्द सहाय, अवनीश अवस्थी आदि अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित थे।

Zee NewsTimes

Founded in 2018, Zee News Times has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button