उत्तर प्रदेशलखनऊ

लखनऊ के श्रीसंदोहन देवी मंदिर में भक्तों ने किए माता का चरण दर्शन

  • नवरात्रि के बाद की एकादशी तिथि पर ही कराए जाते हैं यहां चरण दर्शन

लखनऊ। लखनपुरी के चौपटिया स्थित श्रीसंदोहन देवी मंदिर में मंगलवार को एकादशी तिथि पर माता के चरण दर्शन कराए गए। हजारों की संख्या में भक्तों ने माता के चरण दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर मंदिर में दीप यज्ञ और भंडारे का भी आयोजन किया। मंदिर के मुख्य सेवादार अनूप ने बताया कि माता के चरण दर्शन साल में दो बार नवरात्रि के बाद की एकादशी तिथि पर ही कराए जाते हैं। बाकी दिनों में माता के चरण ढके रहते हैं। इस मंदिर में चरण की बड़ी महत्ता है। माता के चरणों के दर्शन के लिए शहर से बाहर के भी भक्त दूर-दूर से आते हैं। मंदिर में काफी भीड़ हो जाती है।

चरण दर्शन के लिए मंगलवार की सुबह से ही भक्तों का तांता लग गया था जो दोपहर तक चला। मंदिर को दोहपर में कुछ समय सफाई व श्रृंगार के लिए बंद किया गया था, लेकिन शाम को फिर से भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। दर्शन का क्रम देर रात तक चलता रहा। शाम को मंदिर प्रांगण में गायत्री दीप यज्ञ किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में दीप एक साथ प्रज्जवलित हो उठें। इसके बाद भंडारा आयोजित हुआ, जिसमें पूड़ी सब्जी के अलावा कई मेल के व्यंजन परोसे गए। श्रीसंदोहन देवी मंदिर बड़ा ही प्राचीन मंदिर है। कहा जाता है पास ही बने कुंड से देवी की मूर्ति निकली थी। मंदिर में हर सप्ताह सोमवार व शुक्रवार को काफी संख्या में भक्त दर्शन के लिए आते है। यहां के चरण दर्शन की बड़ी मान्यता है।

Zee NewsTimes

Founded in 2018, Zee News Times has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button