उत्तर प्रदेशलखनऊ

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में खेलो इण्डिया यूनीवर्सिटी गेम्स की होगी ब्रांडिंग : नवनीत सहगल

  • -खेलो इण्डिया यूनीवर्सिटी गेम्स का लखनऊ में होगा रंगारंग आगाज
  • -स्कूली बच्चे भी देखेंगे खेल प्रतियोगिताएं, स्कूल से लाने-वापस भेजने की रहेगी व्यवस्था
  • -अपर मुख्य सचिव ने की खेलो इण्डिया यूनीवर्सिटी गेम्स की तैयारियों की समीक्षा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार के खेल एवं युवा कल्याण विभाग के अपर मुख्य सचिव, डा0 नवनीत सहगल ने मंगलवार को यहां बताया कि फरवरी माह में लखनऊ में आयोजित होने वाली ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (जीआईएस) में खेलो इण्डिया यूनीवर्सिटी गेम्स की ब्रांडिंग की जायेगी। उन्होंने बताया कि जीआईएस में उत्तर प्रदेश की खेल गतिविधियों का एक भव्य स्टाल भी लगाया जायेगा।

अपर मुख्य सचिव आज बापू भवन स्थित अपने कार्यालय कक्ष में खेलो इण्डिया यूनीवर्सिटी गेम्स-2023 के आयोजन की तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि यूनीवर्सिटी गेम्स की ओपनिंग सेरेमनी लखनऊ में होगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा इसका शुभारंभ किया जायेगा और वाराणसी में होने वाली क्लोजिंग सेरेमनी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया जोयगा।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के लिए यह एक प्रतिष्ठापरक आयोजन है। गेम्स के आयोजन की सफलता का संदेश पूरे देश में जायेगा। इसलिए इसमें किसी भी स्तर पर कोई कमी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने खेलो इण्डिया यूनीवर्सिटी गेम्स-2023 के तहत लखनऊ, गौतमबुद्धनगर, वाराणसी, गोरखपुर एवं दिल्ली में प्रस्तावित खेलों पर स्वीकृति प्रदान करते हुए प्रस्ताव खेलो इण्डिया को भेजने के निर्देश दिए।

अपै्रल माह के अंत में प्रस्तावित खेलो इण्डिया यूनीवर्सिटी गेम्स-2023 के सफल आयोजन हेतु अपर मुख्य सचिव ने वेन्यू वाइज कमेटी बनाने के निर्देश अधिकारियों को दिये। उन्होंने कहा कि प्रत्येक वेन्यू कमेटी का एक-एक क्रीड़ा अधिकारी को इंजार्ज बनाया जायेगा। वहां के व्यवस्था की पूरी जिम्मेदारी उसी क्रीड़ा अधिकारी की रहेगी।

लखनऊ होगा आयोजन का मुख्य केन्द्र

डा0 नवनीत सहगल ने बताया कि खेलो इण्डिया यूनीवर्सिटी गेम्स के आयोजन का मुख्य केन्द्र लखनऊ होगा। यहां बीबीडी यूनिवर्सिटी में फुटबाल, बॉक्सिंग तथा मलखम्ब का आयोजन होगा। इस यूनिवर्सिटी में 10 दिन प्रतियोगिताएं चलेंगी और इसमें 476 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। बीबीडी एकेडमी में बैडमिंटन तथा टेबलटेनिस का आयोजन होगा और प्रतियोगिताओं में 352 खिलाड़ी भाग लेंगे।

उन्होंने बताया कि डा0 शकुंतला मिश्रा नेशनल यूनिवर्सिटी में एथलेटिक्स, वालीबाल, जूडो तथा फुटबाल प्रतियोगिता आयोजित हांगी और यहां आयोजित प्रतियोगिताओं में 997 खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। साईं सेंटर में आर्चरी एवं स्वीमिंग प्रतियोगिता में 616 खिलाडी़, अटल बिहारी बाजपेई स्पोर्ट्स स्टेडियम (इकाना) में टेनिस प्रतियोगिता में 144 खिलाड़ी तथा मिनि स्टेडियम विजयखण्ड में आयोजित हॉकी खेल में 288 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।

वेटलिफ्टिंग, फेंसिंग, कबड्डी और बास्केटबाल प्रतियोगिताएं नोएडा में

अपर मुख्य सचिव ने बताया कि गौतमबुद्ध यूनिवर्सिटी नोएडा में वेटलिफ्टिंग तथा फेंसिंग का आयोजन होगा। इसमें 400 खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। इसी प्रकार एसवीएसपी स्पोर्ट्स काम्पलेक्स, नोएडा में होने वाले कबड्डी एवं बास्केटबाल प्रतियोगिता में 384 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।

वाराणसी में योगा, गोरखपुर में रोईंग और दिल्ली में होगी शूटिंग चैम्पियनशिप

उन्होंने बताया कि आईआईटी बीएचयू वाराणसी में रेसलिंग तथा योगा का आयोजन होगा और 346 खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। गोरखपुर में रोईंग गेम का आयोजन होगा ओैर इसमें 384 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। इसके अतिरिक्त साई केएसएसआर (दिल्ली) में शूटिंग चैम्पियनशिप होगी और इसमें 320 खिलाड़ी भाग लेंगे।

स्कूली बच्चे भी देखेंगे खेल प्रतियोगिताएं

अपर मुख्य सचिव ने बताया कि खेल स्थल के आस-पास ही खिलाड़ियों, कोच एवं अन्य स्टाफ के ठहरने का उचित प्रबंध होगा। खिलाड़ियो के लाने-ले जाने के लिए परिवहन की अच्छी व्यवस्था होगी। उन्होंने बताया कि स्कूली बच्चों को भी खेल प्रतियोगिताएं दिखाई जायेंगी। बच्चों को स्कूल से खेल स्थल तक लाने और वापस स्कूल छोड़ने के लिए परिवहन की व्यवस्था रहेगी। डा0 सहगल ने बताया कि इसका मकसद छोटे बच्चों के अन्दर खेल भावना को विकसित करना है।

Zee NewsTimes

Founded in 2018, Zee News Times has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button