उत्तर प्रदेशलखनऊ

कल्याण सिंह की जयंती मनाने का बनाया गया पंडाल, यातायात परिवर्तित

लखनऊ। लखनऊ नगर निगम की महापौर संयुक्ता भाटिया के नेतृत्व में होने जा रहे पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की जयंती कार्यक्रम की योजना को मंगलवार की शाम तक अंतिम रूप दिया गया। कल्याण सिंह की जयंती मनाने के लिए नगर निगम के सामने सड़क पर ही एक भव्य पंडाल बनाया गया। इसके कारण भाजपा के प्रदेश कार्यालय से लालबाग चौराहे की ओर आने जाने वाले वाहनों के यातायात को परिवर्तित किया गया।

महापौर संयुक्ता भाटिया ने बीते दिनों भाजपा के महानगर कार्यालय पर पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की जयंती मनाने की तैयारियों को लेकर एक बैठक की थी और इसमें भाजपा महानगर के सभी नेता, कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों को आमंत्रित किया गया था। इसके साथ ही लखनऊ में निवास करने वाले मंत्रीगण, जनप्रतिनिधियों को भी कार्यक्रम में सहभागिता के लिए आमंत्रण पत्र भेजा गया है।

पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की जयंती मनाने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार के मुखिया सहित उपमुख्यमंत्री व ब्यूरोक्रेट्स को भी आमंत्रण भेजा है। गत वर्ष नगर निगम के सामने अंडरग्राउंड पार्किंग के बाहर व झंडी वाला पार्क के बाहर की ओर पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की एक वृहद मूर्ति का लोकार्पण रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के हाथों हुआ था।

बदला हुआ यातायात बुधवार को लागू

गुरुवार को पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की जयंती है। इसे बुधवार की शाम को नगर निगम के कार्यालय के बाहर सड़क पर बने भव्य पंडाल में मनाया जायेगा। लालबाग चौराहे से भाजपा के प्रदेश कार्यालय की ओर से जाने वाले मार्ग पर बुधवार को देर शाम तक यातायात में बदलाव लागू रहेगा। इस मार्ग पर आने जाने वाले वाहनों को हजरतगंज थाने की ओर से घूमकर जाना होगा। वहीं अपना दल कार्यालय वाले मोड़ से भी आया जा सकेगा।

Zee NewsTimes

Founded in 2018, Zee News Times has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button