उत्तर प्रदेशराज्यलखनऊ

Overspeeding: कार सवार महिला ने कई गाड़ियों में टक्कर मार तीन को कुचला, एक की मौत

राजधानी लखनऊ में ओवरस्पीडिंग का मामला सामने आने पर अफरा-तफरी मच गई। जहां एक कार सवार महिला ने तीन लोगों को अस्पताल में पहुंचा दिया। महिला ने कई गाड़ियों को टक्कर मारने के बाद तीन लोगों को कुचल दिया है। फिलहाल, सभी की हालत गंभीर में केजीएमयू के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। जिसमें एक शख्स की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने कार को सीजकर आरोपित महिला और उसके साथी को हिरासत में लिया है। दोनों से पूछताछ की जा रही है।

दरअसल, मदेयगंज थाना अंतर्गत लखनऊ-सीतापुर रोड के समीप शिया पीजी कॉलेज के पास मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे ब्रेजा सवार महिला ने कई गाड़ियों को टक्कर मारते हुए तीन लोगों को कुचल दिया। जिसमें मदेयगंज के खदरा मोहल्ला, ज्वाला देवी मंदिर निवासी वीरेंद्र पाण्डेय (45), बासमंडी भानूटोला सीतापुर रोड़ निवासी दक्ष सोनकर और महिला भिक्षुक घायल हो गई। इसके बाद कार एक दुकान में घुस गई। जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन लोगों ने फौरन पुलिस कंट्रोल रूम पर सूचना देते हुए महिला और उसके साथी को घेर लिया। जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को तत्काल बलरामपुर अस्पताल में भेजवाया है। जहां इलाज के दौरान वीरेंद्र पाण्डेय की मौत हो गई। वहीं, किशोर और महिला भिक्षुक की हालत को नाजुक होता देख डॉक्टरों ने उन्हें केजीएमयू के ट्रामों सेंटर में रेफर कर दिया है।

प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि महिला और उसके साथी को हिरासत में लेते हुए परिजनों को सूचना दी गई है।। इसके बाद महिला से पूछताछ की जा रही है। उन्होने ने बताया कि कार पंकज गुप्ता के नाम पर रजिस्टर्ड है। जिसे सीज कर दिया गया है। फिलहाल, पीड़ित परिवार की तरफ से शिकायत नहीं मिली है। लिखित शिकायत मिलते ही आरोपित महिला के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी। हालांकि, हादसे से जुड़ा वीडियो भी अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Zee NewsTimes

Founded in 2018, Zee News Times has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button