उत्तर प्रदेशलखनऊ

डिफेंस व एयरोस्पेस क्षेत्र में सिडबी ने यूपीडा से मिलाया हाथ

  • डिफेंस व एयरोस्पेस क्षेत्र में एमएसएमई की मदद के लिए सिडबी ने यूपीडा से मिलाया हाथ
  • यूपीडा के मुख्य कार्यपालक अधिकारी अवनीश अवस्थी और सिडबी के अधिकारी रहे मौजूद

लखनऊ। भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक (सिडबी) ने उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवेज औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीडा) के साथ एरोस्पेस एवं रक्षा (ए एंड डी) क्षेत्र में वित्तीय पहुंच को व्यापक बनाने और एमएसएमई उद्यमों को सहायता प्रदान करने के लिए एक करार किया है। सिडबी के उप प्रबंध निदेशक वी. सत्या वेंकट राव और यूपीडा के मुख्य कार्यपालक अधिकारी अवनीश कुमार अवस्थी ने मंगलवार को यहां समझौता ज्ञापन को आदान प्रदान किया।

इस समझौता ज्ञापन में सिडबी यूपीडा के विकसित उत्तर प्रदेश डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर (यूपीडीआईसी) और अन्य औद्योगिक क्षेत्रों में इकाइयों की स्थापना, एमएसएमई उद्यमों की वित्तीय आवश्यकताओं के प्रबंधन में मदद करेगा। इस समझौता ज्ञापन से एमएसएमई को उत्तर प्रदेश राज्य में औद्योगिक इकाइयों को लगाने में सहायता होगी।

जब यूपीडा द्वारा औद्योगिक भूमि के लिए कोई भी आवंटन पत्र जारी किया जाता है तो, यह सिडबी को आवंटिती घटकों से संबंधित विवरण प्रदान करेगा। इसके साथ ही सिडबी आवंटिती घटकों से उनकी वित्तीय आवश्यकताओं के लिए संपर्क करेगा। विधिवत रूप से भरे हुए आवेदन की प्राप्ति के उपरांत, सिडबी इसे आगे बढ़ाएगा। वर्तमान व्यवस्था का उद्देश्य उत्तर प्रदेश राज्य में एमएसएमई क्षेत्र के लिए एक मजबूत नींव तैयार करनी है। यह आवंटिती घटकों से निवेश आकर्षित करेगा। इससे संबंधित परियोजनाओं के कार्यान्वयन की प्रक्रिया में तेजी आएगी।

यूपीडा के साथ संपन्न इस व्यवस्था के संबंध में सिडबी के उप प्रबंध निदेशक वी. सत्या वेंकट राव ने कहा कि सिडबी एमएसएमई पारितंत्र को सुदृढ़ बनाने और भारत सरकार की मेक इन इंडिया की विचारधारा को साकार करने, भारत को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कृतसंकल्प है। इस व्यवस्था के माध्यम से एमएसएमई को अपनी ऋण संबंधी आवश्यकताओं को पूरा करने में मदद मिलेगी।

Zee NewsTimes

Founded in 2018, Zee News Times has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button