उत्तर प्रदेशलखनऊ

2023-24 में 108 नई संविदा महिला चालकों को प्रशिक्षित कराएगा परिवहन निगम

योगी सरकार ने परिवहन निगम के बेड़े में शामिल पिंक बसों के लिए महिला संविदा चालकों की संख्या में वृद्धि का निर्णय लिया है। इसके दृष्टिगत 2023-24 में 108 महिला अभ्यर्थियों को पिंक बस संचालन के लिए प्रशिक्षण का लक्ष्य रखा गया है। प्रधानाचार्य प्रशिक्षण संस्थान, उत्तर प्रदेश परिवहन निगम कानपुर के द्वारा कौशल विकास मिशन कार्यक्रम के अंतर्गत निर्धारित लक्ष्य की पूर्ति के लिएकार्ययोजना तैयार की गई है। उल्लेखनीय है कि पूर्व में एक बैच के अन्यर्थियों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है, जिनमें से सफल 17 अभ्यर्थिनी परिवहन निगम के 09 डिपो में 17 माह का प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं। इनका प्रशिक्षण जनवरी 2024 में पूर्ण होगा।

17 माह के प्रशिक्षण में मिलेगा 6 हजार प्रतिमाह स्टाइपेंड

मॉडल ड्राइविंग ट्रेनिंग एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट कानपुर में होने वाले प्रशिक्षण कार्यक्रम में महिला चालकों को लाइट मोटर व्हीकल ड्राइवर लेवल-3 एवं कामर्शियल व्हीकल ड्राइवर लेवल-4 दोनों कोर्स का प्रशिक्षण दिया जाएगा। लाइट मोटर व्हीकल ड्राइवर लेवल-3 कोर्स की प्रशिक्षण अवधि 200 घंटे (02 माह) की होगी। इसके बाद कौशल विकास मिशन द्वारा निर्धारित सेक्टर स्किल काउंसिल एएसडीसी दिल्ली के माध्यम से एसेसमेंट में उत्तीर्ण अभ्यर्थिनियों का कामर्शियल व्हीकल ड्राइवर लेवल-4 कोर्स का 400 घंटे (04 नाह) का प्रशिक्षण होगा। दोनों कोर्स पूर्ण करने के बाद 17 माह का प्रशिक्षण डिपो कार्यशाला में होगा। 17 माह के प्रशिक्षण के दौरान 6000 रुपए प्रतिमाह स्टाइपेंड भी दिया जाएगा।

प्रशिक्षण पूर्ण करने के बाद मिलेगी संविदा चालक के रूप में तैनाती

यह कोर्स आवासीय है, जिसके लिए संस्थान के प्रांगण में स्थित हास्टल में दोनो कोर्स करने की अवधि में सभी अभ्यर्थिनियों का रहना अनिवार्य है। अभ्यर्थिनियों हेतु संस्थान के हास्टल में निवास, भोजन इत्यादि निःशुल्क होगा। 24 माह के प्रशिक्षण में सफल रहने वाली महिला चालकों को पिंक बस संचालित करने के लिए डिपो में संविदा चालक के रूप में तैनात किया जाएगा। पूर्व में किसी अन्य संस्थान से कोशल विकास मिशन के अर्न्तगत प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली अभ्यर्थिनियों के आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा।

कोर्स में आवेदन के लिए इन मूल प्रपत्रों की होगी आवश्यकता

  1. शैक्षिक योग्यता- न्यूनतम कक्षा आठ पास
  2. आधार कार्ड
  3. बैंक पासबुक
  4. पासपोर्ट साइज एक फोटो
  5. न्यूनतम लम्बाई 5 फुट 3 इंच
  6. अधिकतम आयु 34 वर्ष

Zee NewsTimes

Founded in 2018, Zee News Times has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button