रामनगर सरस मेले में झूमे एसडीएम, श्वेता मेहरा के गीत पर किया डांस

उत्तराखंड के रामनगर में लगे सरस मेले में संस्कृति और मनोरंजन का अनोखा रंग देखने को मिला। मेले में लोकगायिका श्वेता मेहरा की प्रस्तुति ने दर्शकों को खूब झुमाया। उनके लोकप्रिय पहाड़ी गीत ‘हे मधु, क्या भली मुखड़ी तेरी’ पर माहौल ऐसा बना कि रामनगर के एसडीएम साहब भी खुद को थिरकने से नहीं रोक सके।
श्वेता मेहरा की प्रस्तुति के दौरान एसडीएम ने मंच के सामने पहुंचकर पहाड़ी धुन पर डांस किया। उनका यह अंदाज वहां मौजूद लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बन गया। कार्यक्रम का वीडियो भी सोशल मीडिया पर चर्चा में है।
सरस मेले का उद्देश्य ग्रामीण उत्पादों, स्थानीय हस्तशिल्प और स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराने के साथ-साथ उत्तराखंड की लोक संस्कृति को मंच देना भी है। ऐसे आयोजनों में पहाड़ी गीत-संगीत लोगों को अपनी संस्कृति से जोड़ने का काम करते हैं।
रामनगर में आयोजित कार्यक्रम में श्वेता मेहरा की प्रस्तुति ने इसी सांस्कृतिक रंग को और खास बना दिया। एसडीएम के सहज अंदाज ने भी दर्शकों का उत्साह बढ़ाया और कार्यक्रम यादगार बन गया।



