हरियाणा में एक दिन में 70 स्थानों पर जली पराली, अब तक 813 कुल मामले आये सामने

हरियाणा में पिछले साल के मुकाबले कम पराली जली है। इसी प्रकार, पंजाब के मुकाबले हरियाणा में पराली जलाने के मामले भी काफी कम हैं। पंजाब में 1793 स्थानों पर पराली जलाई जा चुकी है और लगातार वहां पर मामलों की संख्या बढ़ रही है।

दशहरे के दिन हरियाणा में 70 स्थानों पर पराली जलाने के मामले सामने आए। अब प्रदेशभर में कुल मामलों की संख्या 813 पहुंच गई है। चार जिलों में फाने जलाने के मामले 100 के पार पहुंच गए हैं। इनमें अंबाला में 106, फतेहाबाद में 123, जींद में 102, कैथल में 107 मामले सामने आए हैं। हालांकि, इस बार हरियाणा में पिछले साल के मुकाबले कम पराली जली है। इसी प्रकार, पंजाब के मुकाबले हरियाणा में पराली जलाने के मामले काफी कम हैं। पंजाब में 1793 स्थानों पर पराली जलाई जा चुकी है और लगातार वहां पर मामलों की संख्या बढ़ रही है।

    पिछले 10 दिनों में फाने जलाने का ग्राफ

दिनांकमामले
14 अक्तूबर41
15 अक्तूबर127
16 अक्तूबर04
17 अक्तूबर
18 अक्तूबर
19 अक्तूबर16
20 अक्तूबर51
21 अक्तूबर68
22 अक्तूबर25
23 अक्तूबर29
24 अक्तूबर70

   अब तक जिलेवार फाने जलाने का ब्योरा

जिला20222023
अंबाला94106
भिवानी02
फरीदाबाद0102
फतेहाबाद132123
हिसार2347
झज्जर04
जींद108102
कैथल380107
करनाल22453
कुरुक्षेत्र22491
रोहतक07
पंचकूला01
पानीपत2117
पलवल1742
सिरसा2711
सोनीपत1047
यमुनानगर7951
कुल1360813